फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: आरपीएफ अफसर के चालक की हत्या कर गड्ढे में दबा दी थी लाश, रोजाना शव का हाल देखने आता था कातिल

Wed, 30 Jun 2021 10:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
आगरा में खौफनाक कत्ल: गड्ढे में दबाया शव, हत्या का आरोपी विनोद - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना सदर में आरपीएफ अधिकारी के चालक नीरज की हत्या के बाद शव को गड्ढे में गाड़ा गया था। आरोपी विनोद रोजाना गड्ढे को देखने भी जाता था। गड्ढे के पास दुर्गंध न आए और शव जल्दी गल जाए, इसके लिए 50 किलोग्राम नमक भी डाल दिया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने यह जानकारी दी है। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया। शाहगंज के नगला छउआ निवासी आरपीएफ अधिकारी के निजी चालक नीरज 25 जून से लापता था। पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने शक के आधार पर सोहल्ला निवासी दूध विक्रेता विनोद से पूछताछ की थी। उसने पुलिस को बताया कि नीरज को शराब के बहाने ले गया था। नार्थ ईदगाह रेलवे कॉलोनी की झाड़ियों में शराब पिलाई फिर सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी थी। लाश को झाड़ियों में ही फावड़े से गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सोमवार को शव बरामद किया। 
विज्ञापन

2 of 6
आगरा में हत्या: यहीं पर दफनाया गया युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि विनोद ने पत्नी से संबंध के शक में नीरज की हत्या की थी। दुर्गंध न आए, इसके लिए गड्ढे के आसपास दवा का भी छिड़काव करता था। उसे हत्या का कोई अफसोस भी नहीं था।
 
विज्ञापन

3 of 6
हत्यारोपी विनोद और मृतक नीरज का फाइल फोटो दाएं से बाएं - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि शाहगंज के नगला छउआ निवासी नीरज (28) रेलवे में आरपीएफ के कमांडेंट प्रकाश कुमार पंडा की गाड़ी का निजी चालक था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 25 जून को ड्यूटी के बाद घर नहीं लौटा था। इसके बाद से ही वह उसकी तलाश कर रहे थे। सुराग नहीं लगने पर सदर थाने में नीरज की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने नीरज की कॉल डिटेल निकाली। इसमें 25 जून को उसकी सदर के सोहल्ला निवासी विनोद से बातचीत हुई थी। 

4 of 6
रेलवे कॉलोनी में एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को छानबीन में पता चला कि नीरज आखिरी बार विनोद के साथ देखा गया था। इस पर विनोद को पकड़कर पूछताछ की गई तो गुमराह करने की कोशिश करने लगा। कई घंटे चली पूछताछ के बाद उसने नीरज की हत्या करना कबूल किया। विनोद ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह रेलवे अधिकारियों के यहां दूध देता है। इस दौरान तीन साल पहले उसकी दोस्ती नीरज से हो गई। नीरज उसके घर पर आने लगा था। घर में महिलाओं से बातचीत करने पर उसे नीरज पर शक हो गया था। 
विज्ञापन

5 of 6
इसी गड्ढे में मिला नीरज का शव - फोटो : अमर उजाला
शव गलाने के लिए डाला नमक
आरोपित विनोद ने पुलिस को बताया कि शव को दबाने के बाद उसे जल्दी गलाने के लिए  कई किलोग्राम नमक डाल दिया था। वह रविवार को घटनास्थल पर गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसी गड्ढे में दफनाया था नीरज का शव - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने खंगाला तालाब
विनोद ने पुलिस को बताया था कि उसने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और फावड़े को पास के तालाब में फेंक दिया था। इस पर पुलिस ने कई घंटे तालाब को खंगाला, लेकिन वहां से कुछ नहीं मिला।

अवैध संबंध में हत्या: आगरा में आरपीएफ कमांडेंट के चालक की हत्या कर शव दफनाया, आरोपी गिरफ्तार
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें