फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष: आगरा में चौथी बार भाजपा काबिज, मंजू भदौरिया निर्विरोध जीतीं

Wed, 30 Jun 2021 12:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
निर्विरोध जीत का प्रमाणपत्र दिखातीं मंजू भदौरिया - फोटो : अमर उजाला
आगरा में डॉ. मंजू भदौरिया मंगलवार को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हो गई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कलक्ट्रेट में अपराह्न तीन बजे उन्हें विजयी प्रमाणपत्र प्रदान किया। 26 जून को उन्होंने नामांकन किया था। उनके विरुद्ध कोई प्रत्याशी नहीं होने से वह निर्विरोध निर्वाचित हो गई। शमसाबाद के वार्ड 33 से जिला पंचायत सदस्य चुनी गई मंजू भदौरिया को भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया था। 51 सदस्यों को मतदान करना था, लेकिन नामांकन के दिन 26 जून को एक ही नामांकन डॉ. मंजू का दाखिल हुआ था। मंगलवार को नाम वापसी के दिन निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने मंजू को अपराह्न तीन बजे प्रमाणपत्र प्रदान किया। जिला प्रशासन द्वारा उन्हें जब प्रमाण पत्र दिया उस समय कई भाजपा नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चौथी बार भाजपा काबिज हो गई है। मंजू भाजपा से दूसरी और जिले में चौथी महिला अध्यक्ष हैं। पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह की पुत्रवधू मंजू भदौरिया उच्च शिक्षित एमबीए, पीएचडी हैं। बालिका शिक्षा और पंचायतों में विकास को लेकर संकल्पित डॉ. मंजू ने वह संगठन को मजबूत करने का काम करेंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा में भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कार्यों से जिले में एक मिसाल कायम करने की कोशिश करूंगी। जिले से पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार थे। जिनमें ब्रज क्षेत्र भाजपा महिला पदाधिकारी समेत भाजपा दिग्गजों के संबंधी शामिल थे। नामांकन से दो दिन पूर्व भाजपा ने आगरा से मंजू को प्रत्याशी घोषित किया था। डॉ. राजेंद्र सिंह की दावेदारी को मानते हुए भाजपा ने मंजू को टिकट दिया था। मंजू ने भाजपा के खाते में एक और अध्यक्ष सीट जोड़ दी है।

4 of 5
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मंजू भदौरिया को जीत का प्रमाणपत्र देते जिलाधिकारी पीएन सिंह - फोटो : अमर उजाला
कोविड व्यवहार भूले भाजपाई
जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष में प्रमाणपत्र वितरण के समय भाजपाई कोविड व्यवहार भूल गए। प्रत्याशी के साथ 20 से 25 लोग कक्ष में पहुंच गए। उचित दूरी व मास्क पालन नहीं हो सका। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राम प्रताप चौहान, जितेन्द्र वर्मा, छोटे लाल आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंजू भदौरिया (नीली साड़ी) - फोटो : अमर उजाला
ये रह चुके भाजपा से अध्यक्ष 
- चंदन सिंह -           1995-2000
- प्रेम कुमारी परमार - 2000 से 2005 
- प्रबल प्रताप सिंह - 20018 से 2020
- डॉ. मंजू भदौरिया - 2021 में निर्वाचित

मिशन-2022 : ताजनगरी में भाजपा ने ठाकुर मतदाताओं को साधने के लिए लगाया बड़ा दांव
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें