फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में व्यापारी से लूट: बदमाशों को थी रुपयों की जानकारी, डायरी में लिख गए ‘15 लाख हर कीमत पर जल्दी’

Sat, 30 Oct 2021 12:23 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
आगरा: लूट के बाद पीड़ित व्यापारी से बात करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सेक्टर-16 में पुनीत अग्रवाल के गोदाम में घुसकर लूट करने वाले बदमाश रेकी करके आए थे। उन्हें व्यापारी के पास कैश की जानकारी थी। दोनों बदमाशों की उम्र कम थी। एक बदमाश के गोदाम के बाहर भी खड़ा होने की आशंका है। जाने से पहले वे व्यापारी की डायरी पर 15 लाख हर कीमत पर जल्दी लिग गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रही है। पुनीत अग्रवाल ने बताया कि एक बदमाश के हाथ में रॉड लगी थी। उसने सफेद शर्ट और जींस पहने थी। यह जींस घुटने पर फटी हुई थी। रॉड उनकी गर्दन पर लगा दी। दूसरा बदमाश लाल शर्ट और काले रंग की पेंट पहने था। उसने उनके पेट पर घुटना रख दिया। इसके बाद गोदाम में रखी रस्सी से हाथ और गर्दन को बांध दिया। दोनों बदमाश की उम्र 25 से 30 साल थी। उनसे कहा कि कैश कहां पर है। जल्दी निकालकर दे दो। इसी बीच उन्होंने अपने हाथ की सोने की अंगूठी बदमाशों की नजर बचाकर उतारकर कुर्सी के नीचे फेंक दी। बदमाश ने बैग से कैश निकालने के बाद जेबों में भर लिया। तभी बाहर से एक आवाज आई। आशंका है कि तीसरा बदमाश बाहर खड़ा था। एक बदमाश ने उनकी डायरी पर लिखा कि 15 लाख हर कीमत पर जल्दी और चले गए। 
विज्ञापन

2 of 6
आगरा: डायरी पर लिखा 15 लाख हर मिनट पर जल्दी - फोटो : अमर उजाला
व्यापारी कुर्सी सहित कमरे के गेट तक आए। यहां मोबाइल पड़ा था। उन्होंने अपने पड़ोसी दोस्त मुकुल को फोन किया। वह कॉलेज में थे। इस पर उन्होंने अपने मित्र शिवम को भेजा। उन्होंने आकर व्यापारी के हाथ खोल दिए। पुलिस को सूचना दी। व्यापारी का कहना है कि बदमाश डायरी में लिख गए 15 लाख हर कीमत जल्दी... उन्हें इसका मतलब समझ नहीं आ रहा है। ऐसा क्यों लिखकर गए हैं। उन्हें डर है कि बदमाश फिर न आ जाएं। 
विज्ञापन

3 of 6
आगरा: व्यापारी से लूट की घटना के बाद पहुंचे एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों को कैसे पता लगा
व्यापारी ने बताया कि रोजाना कैश आता है। गुरुवार को बाहर से भी कैश लेकर आए थे। वह खुद ही माल की सप्लाई करते हैं। कोई कर्मचारी भी नहीं रखा है। फिर भी बदमाशों को कैसे पता चला कि उनके पास कैश है। पुलिस यही जांच कर रही है। मार्ग पर कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है। बदमाश किस वाहन से आए थे, यह भी पता नहीं चल सका है।

4 of 6
आगरा: लूट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कॉलोनी में दहशत
पुलिस के पहुंचने पर कॉलोनी के लोगों को एजेंसी के गोदाम में लूटपाट का पता चला। इस पर लोग घरों के बाहर आ गए। दिनदहाड़े वारदात से दहशत में आ गए। लोगों का कहना था कि सेक्टर-16 में रेलवे लाइन के किनारे कई परिवार रहते हैं। यहां पर बाहरी लोग आकर बस गए हैं। रेलवे लाइन पार करके गुरुद्वारा गुरु का ताल की तरफ भी जाया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
आगरा: पीड़ित व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना से हो गई थी पिता की मौत
व्यापारी पुनीत के भाई रोहित ने बताया कि उनके पिता अशोक अग्रवाल की सितंबर 2020 में कोरोना से मौत हो गई थी। रोहित लैब टेक्नीशियन हैं, जबकि तीसरे नंबर का भाई मोहित इंजीनियर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आगरा: पीड़ित व्यापारी का घर - फोटो : अमर उजाला
पहले भी हो चुकी हैं लूट
आवास विकास कॉलोनी में पहले भी लूट हुई थी। डॉक्टर दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा किया था। इससे पहले सिकंदरा के केके नगर में बदमाशों ने डॉक्टर के घर में लूटपाट की थी। इस घटना का भी पुलिस खुलासा कर चुकी है।

कार शो रूम मैनेजर हत्याकांड: अनजान मददगारों ने दोस्त बनकर रेता था रंजीत का गला, पार्टी के बहाने बुलाकर कर दी हत्या
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें