फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में 31 मई तक मंदिरों के पट बंद: आराध्य के दर्शन के लिए भक्तों को अभी करना पड़ेगा इंतजार

Tue, 25 May 2021 01:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : Amar Ujala
अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए भक्तों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। मथुरा में कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिरों के पट अभी नहीं खुल सकेंगे। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ने के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान और द्वारिकाधीश मंदिर के पट 31 मई तक श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं। हालांकि पूर्व की भांति सभी सेवाएं मंदिर के अंदर ही चलती रहेंगी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने अनुसार श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित मंदिरों के दर्शन राज्य सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुक्रम में आगामी 31 मई तक आम भक्तों के लिए सुलभ नहीं होंगे। कपिल शर्मा ने सभी भक्तों से कोविड संबंधी सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन करने सावधानी और उचित दूरी बरतने की अपील की है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के पुष्टिमार्गीय संप्रदाय का ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर अभी आम भक्तों के लिए नहीं खुलेगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने बाहरी भक्तों के लिए 31 मई तक मंदिर के दर्शन बंद रखने का निर्णय लिया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
द्वारिकाधीश मंदिर के दो द्वार बंद - फोटो : Amar Ujala
द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि प्रदेश सरकार की गाइडलाइन और जनपद में निरंतर बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए 31 मई तक भक्तों के लिए राजाधिराज के दर्शन न खोलने का निर्णय लिया गया है। 

4 of 5
वृंदावन की सड़क पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
ब्रज के मंदिर न खुलने से भक्तों से गुलजार रहने वाले यमुना के घाट भी सूने पड़े हैं। तीर्थनगरी वृंदावन की गलियां भी सूनसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वृंदावन की सड़क पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मथुरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है, लेकिन खतरा कम नहीं हुआ है। सोमवार को संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि 24 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें