रेखा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने रेखा के मुंह बोले भाई किट्टू शर्मा, उनके पुजारी पिता, दोस्त सत्येंद्र यादव, रामपुर निवासी जैनुद और प्रीति को भी पूछताछ के लिए उठा लिया। किट्टू और जैनुद रेखा के करीबी थे। पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की। वह यही कह रहे हैं कि रेखा कई लोगों से बातचीत किया करती थी। मगर, उनसे पूछताछ के बाद भी पुलिस को सही दिशा नहीं मिल सकी। हत्या किसने और क्यों की? तीन दिन से पुलिस इसी सवाल का जवाब तलाश रही है। हत्याकांड के खुलासे के लिए सीओ कोतवाली अर्चना सिंह के नेतृत्व में टीम लगी है। वहीं सर्विलांस टीम और क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। सभी टीमें अलग-अलग काम कर रही हैं। सीओ कोतवाली अर्चना सिंह ने बताया कि हत्याकांड में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कई लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई है। मगर, अभी तक हत्या का मकसद नहीं पत चल सका है। हत्या किसने की? यह भी अभी पता किया जा रहा है।