फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में तो पहले से बदले जा रहे नाम, तस्वीरों में जानें कब, किसने और किसका किया नामकरण

Mon, 12 Nov 2018 11:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 9
ताजमहल
ताजनगरी, फाउंड्री नगर, पेठानगरी...ये सब आगरा के ही नाम हैं। आगरा को स्मार्ट सिटी, हेरिटेज सिटी, इंटरनेशनल सिटी, टूरिस्ट सिटी बनाने की बातें भी अक्सर नेता करते रहते हैं। नाम बदलने पर हर सरकार जोर देती है। नई कहानी यह है कि योगी सरकार में आगरा का नाम बदलकर अग्रवन किए जाने की मांग और चर्चा हो रही है। इतिहास के पन्नों को पलटकर देखें तो ताजनगरी में नाम पहले भी बदले जाते रहे हैं। 
विज्ञापन

आगरा में तो पहले से बदले जा रहे नाम, तस्वीरों में जानें कब, किसने और किसका किया नामकरण

2 of 9
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विश्वविद्यालय की स्थापना 1927 में हुई थी। तब नाम था आगरा विश्वविद्यालय। 1995 में प्रदेश में बसपा सरकार के दौरान नाम बदलकर कर दिया डॉ. भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय। इसका नोटिफिकेशन 1996 में हुआ। योगी सरकार के दौरान पिछले साल दिसंबर में राज्यपाल राम नाईक ने प्रस्ताव दिया कि नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय किया जाए। 28 मार्च 2018 को सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया। 
विज्ञापन

आगरा में तो पहले से बदले जा रहे नाम, तस्वीरों में जानें कब, किसने और किसका किया नामकरण

3 of 9
फाइल फोटो
खेरिया एयरपोर्ट का नाम बदलने की तैयारी भी हो चुकी है। योगी सरकार ने 18 अप्रैल 2018 को इसका प्रस्ताव भेजा था। नागरिक उड्डयन विभाग को इस पर फैसला लेना है। यहीं पर सिविल एन्क्लेव का निर्माण किया जाना है। इसका शिलान्यास हो चुका है। इसका नाम भी दीन दयाल उपाध्याय सिविल एन्क्लेव ही रहेगा। यह अलग बात है कि इसका निर्माण कछुआ की चाल से भी धीमा हो रहा है।

आगरा में तो पहले से बदले जा रहे नाम, तस्वीरों में जानें कब, किसने और किसका किया नामकरण

4 of 9
एकलव्य स्टेडियम आगरा
वर्ष 1995 में विश्वविद्यालय के साथ ही स्टेडियम का नाम बदले जाने का प्रस्ताव कैबिनेट में आया था। प्रदेश में बसपा की सरकार थी। इससे पहले नाम आगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम था। 1996 में नाम एकलव्य स्टेडियम किए जाने का नोटिफिकेशन जारी किया गया। उस समय प्रदेश में राष्ट्रपति शासन था।
विज्ञापन

आगरा में तो पहले से बदले जा रहे नाम, तस्वीरों में जानें कब, किसने और किसका किया नामकरण

5 of 9
फाइल फोटो
खंदारी रोड का नाम पहले भगीरथी देवी किया गया। वर्ष 2000 में तत्कालीन कमिश्नर अशोक कुमार ने नाम बदलवाया था। भगीरथी देवी उनकी मां का नाम था। उनकी याद में ही यह नाम रखवाया गया था। पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने इस मार्ग का नाम अपने पिता के नाम पर राजा महेंद्र रिपुदमन सिंह मार्ग करने की मांग की। इस पर यह नाम रख दिया गया। अब एनएच-2 की तरफ से रोड का नाम भगीरथी देवी मार्ग है और एमजी रोड की तरफ से राजा महेंद्र रिपुदमन सिंह मार्ग है।
विज्ञापन

आगरा में तो पहले से बदले जा रहे नाम, तस्वीरों में जानें कब, किसने और किसका किया नामकरण

6 of 9
आईएसबीटी आगरा
और भी उठ रही हैं मांगें
- आईएसबीटी का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखा जाए। यह मांग पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह उठा रहे हैं।
- विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय कैंपस किए जाने की मांग है। इसे छात्र संगठन उठा रहे हैं।
- विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस का नाम स्वामी विवेकानंद कैंपस किए जाने की भी मांग है। इसे भी छात्र संगठन उठा रहे हैं।
विज्ञापन

आगरा में तो पहले से बदले जा रहे नाम, तस्वीरों में जानें कब, किसने और किसका किया नामकरण

7 of 9
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
इतिहासकार सुगम आनंद बताते हैं कि आगरा शहर बहुत पुराना है। यह नाम भी बेहद प्राचीन है। मध्य युग की किताबों में आगरा का उल्लेख है। इसके पीछे कई कहानियां हैं। जैसे अग्रवन से ही आगरा नाम बना। यहां कंस की कारागार थी जिसका अगरपुर नाम था। बाद में आगरा हो गया लेकिन कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है। 

आगरा में तो पहले से बदले जा रहे नाम, तस्वीरों में जानें कब, किसने और किसका किया नामकरण

8 of 9
ताजमहल
एक कहानी यह भी है कि 1505 में जब सिकंदर लोदी यमुना के रास्ते नाव से यहां आया तो उसने नाविक से पूछा कि मंजिल कितनी दूर है? नाविक बोला, आगे रहा यानी आगे ही है। आगे रहा सुनकर सिकंदर लोदी ने नाम आगरा रख दिया और शहर की स्थापना की। मुगल काल में अकबर ने नाम अकबराबाद करने का प्रयास किया था लेकिन यह नाम प्रसिद्ध नहीं हुआ। इस कारण आगरा ही रहा।
विज्ञापन

आगरा में तो पहले से बदले जा रहे नाम, तस्वीरों में जानें कब, किसने और किसका किया नामकरण

9 of 9
भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग
अब आगरा का नाम अग्रवन या अग्रवाल करने की मांग उठाई जा रही है। यह मांग उठाने वाले विधायक जगन प्रसाद गर्ग के समर्थन में बेशक साथी विधायक प्रत्यक्ष रूप से नहीं आए हों लेकिन मेयर नवीन जैन ने विधायक के समर्थन का एलान कर दिया है। मेयर नवीन जैन ने कहा कि आगरा नाम बदलने का मुद्दा नगर निगम से संबंधित है। यह सही है कि पहले आगरा का नाम अग्रवन था। आगरा का नाम अग्रवन करने के लिए नगर निगम में भी प्रस्ताव लाया जाएगा और इस प्रस्ताव को नगर निगम सदन से स्वीकृत कराने के बाद शासन को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें