दीपावली, गोवर्धन और भाईदूज की छुट्टियां खत्म करके लोग अब अपने गंतव्य को लौट रहे हैं। रविवार को इसका असर यमुना एक्सप्रेसवे पर साफ दिखाई दिया। यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। हजारों वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
तस्वीरें: छुट्टियों के बाद लौट रहे लोग, यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का सैलाब, थम गई रफ्तार
2 of 9
एक्सप्रेसवे पर लगा लंबा जाम
- फोटो : अमर उजाला
आगरा से लेकर मथुरा तक टोल पर दोनों साइड डेढ़ किलोमीटर तक की लाइनें लग गई। टोल पार करने में ही वाहनों को आधा घंटे से भी अधिक का वक्त लग गया। यह हालात केवल एक्सप्रेसवे पर ही नहीं रहे बल्कि हाईवे पर भी कुछ ऐसे ही थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: छुट्टियों के बाद लौट रहे लोग, यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का सैलाब, थम गई रफ्तार
3 of 9
एक्सप्रेसवे पर लगा लंबा जाम
- फोटो : अमर उजाला
त्योहार मनाकर लौटने वालों की भीड़ से रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे और हाईवे जाम हो गया। शाम को चार बजे से रात तक तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। मथुरा में (जाबरा) टोल पर दोनों साइड को डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई।
तस्वीरें: छुट्टियों के बाद लौट रहे लोग, यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का सैलाब, थम गई रफ्तार
4 of 9
एक्सप्रेसवे पर लगा लंबा जाम
- फोटो : अमर उजाला
टोल बूथ तक पहुंचने में ही वाहनों को आधा घंटा लग गया। यह हालात केवल टोल पर ही नहीं बल्कि एक्सप्रेसवे के काफी इलाके में रही। जाम में फंसे लोगों ने कई तस्वीरें ट्विटर और फेसबुक पर शेयर कीं।
विज्ञापन
तस्वीरें: छुट्टियों के बाद लौट रहे लोग, यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का सैलाब, थम गई रफ्तार
5 of 9
एक्सप्रेसवे पर लगा लंबा जाम
- फोटो : अमर उजाला
टोल प्लाजा के मैनेजर सैय्यद रफी अहमद रिजवी ने बताया कि जाम से निपटने के लिए तीन दिन पूर्व ही तैयारियां कर ली गई थीं। कोशिश की गई कि किसी वाहन को ज्यादा वक्त टोल पर न लगे। टोल पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन
तस्वीरें: छुट्टियों के बाद लौट रहे लोग, यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का सैलाब, थम गई रफ्तार
6 of 9
यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
जाम के हालात को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे खंदौली टोल प्लाजा के अधिकारियों ने जाम से निजात पाने के लिए यातायात के नियमों को ताक पर रख कर गलत साइड से वाहनों को निकालना शुरू कर दिया। पर, इससे भी जाम के हालात नहीं सुधरे। दोपहर दो बजे से लगा जाम देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
तस्वीरें: छुट्टियों के बाद लौट रहे लोग, यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का सैलाब, थम गई रफ्तार
7 of 9
यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
आगरा से जेवर तक जाम की स्थिति रही। रविवार को एक्सप्रेसवे से होकर लगभग 50 हजार वाहन गुजरे जबकि आम दिनों में 15 से 20 हजार वाहन गुजरते हैं। दोपहर एक बजे से रात के दस बजे तक जाम की स्थिति रही। खंदौली, मथुरा और जेवर टोल प्लाजा पर हालात सबसे ज्यादा खराब रही।
तस्वीरें: छुट्टियों के बाद लौट रहे लोग, यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का सैलाब, थम गई रफ्तार
8 of 9
यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खंदौली टोल प्लाजा के अधिकारियों ने जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात के नियमों को ताक पर रखकर गलत साइड से वाहनों को निकालना शुरू कर दिया। इससे भी जाम के हालात नहीं सुधरे। दोपहर दो बजे से लगा जाम रात 10 बजे तक रहा।
तस्वीरें: छुट्टियों के बाद लौट रहे लोग, यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का सैलाब, थम गई रफ्तार
9 of 9
यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे के मैनेजर मनीष ने बताया की आम दिनों में लगभग 15-18 हजार वाहन रोजाना निकलते हैं, लेकिन त्योहार मनाने के बाद रविवार को लगभग 50 से 60 हजार वाहन निकले। इसी से जाम के हालात पैदा हुए। शनिवार और रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर ही एक लाख वाहन गुजर गए, जबकि आगरा-दिल्ली हाईवे पर दो दिन में दौड़ने वाले वाहनों का आंकड़ा भी 50 हजार वाहनों का है। यह संख्या पिछले कई साल का रिकार्ड मानी जा रही है।