मैनपुरी में छात्रा की मौत के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच नवोदय विद्यालय पर अटकी हुई है। गुरुवार को टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव पहुंचकर स्टाफ से एक बार फिर गहन पूछताछ की। घटना के समय विद्यालय के माहौल और तात्कालिक परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद एसआईटी जांच के लिए मृतका के घर भी पहुंची। परिजनों से छात्रा के बारे में हर छोटी बड़ी जानकारी जुटाई। लगभग एक घंटे तक एसआईटी के सदस्यों ने परिजनों से सवाल किए। छात्रा के जिंदगी के बारे में हर अनछुए पहलू के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद टीम परिजनों को न्याय का भरोसा देकर लौट गई। इससे पहले एसआईटी कैंप कार्यालय में परिजनों को सुल्तानपुर से बुलाकर पूछताछ कर चुकी है।