फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जनसभा में अलग दिखा प्रियंका का अंदाज, राहुल ने किए तीखे प्रहार

Mon, 15 Apr 2019 10:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन करते कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को निशाने पर लेकर कहा है कि ये लोग कैसे राष्ट्रवादी हैं। जनता सवाल उठाए तो उसे देशद्रोही कहते हैं। किसान और महिलाएं हक के लिए आवाज उठाएं तो उन्हें पीटा जाता है। उन पर तमाम कानून लगाए जाते हैं। अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो चुनाव के वक्त पाकिस्तान नहीं, हिंदुस्तान की बात कीजिए।
विज्ञापन

2 of 6
जनसभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका ने कहा कि सरकार कहती है कि हम राष्ट्रवादी हैं। हम कहते हैं कि शहीदों का आदर करिए, जो हिंदू हैं, मुसलमान हैं, जो विपक्ष के नेता के पिता हैं, उनका भी आदर करिए। आप उन स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बंद करें, जिन्होंने देश की नींव डाली है। अपने खून, पसीने से देश को आजाद कराया।
विज्ञापन

3 of 6
जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह सरकार दो हिंदुस्तान बनाना चाहती है, हम ऐसा नहीं होने देंगे। राहुल गांधी और प्रियंका फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर के समर्थन में सोमवार को जरार कस्बे में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।

4 of 6
सभा संबोधित करते ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की सरकार बनने पर देश में आम बजट के साथ ही किसान बजट भी अलग से पेश किया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को 22 लाख खाली पड़े सरकारी पदों पर भर्ती किया जाएगा। सरकार बनने पर आलू किसानों के लिए प्रोसेसिंग यूनिट बनेगी। आवारा पशुओं की समस्या का हल होगा।
विज्ञापन

5 of 6
न्याय रथ रवाना करते कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी और प्रियंका फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर के समर्थन में सोमवार को जरार कस्बे में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान न्याय रथ को भी हरी झंड़ी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जनसभा के दौरान बातचीत करते प्रियंका और राहुल - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेसी प्रत्याशी के जनसमर्थन में आयोजित हुई जनसभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और अपने भाई राहुल गांधी के साथ प्रियंका ने कई बार बातचीत की।



Fatehpur Sikri में जनसभा के दौरान लड़खड़ा गई Priyanka की जुबान, बाद में हंस कर सुधारी गलती, देखें वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें