फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Votekaro अमर उजाला संग 'वॉक फॉर वोट' में उमड़े मथुरा के लोग, मतदान की ली शपथ

Mon, 15 Apr 2019 11:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 7
अमर उजाला के अभियान से जुड़े मतदाता - फोटो : अमर उजाला
कान्हा की नगरी मथुरा में सोमवार को अमर उजाला के 'वॉक फॉर वोट' अभियान से जुड़कर हजारों लोगों ने लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। शहर के टैंक चौराहे से होलीगेट तक 'वॉक फॉर वोट' का आयोजन किया। इसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्कूल, कॉलेज और सामाजिक संगठन के साथ हजारों लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शत प्रतिशत मतदान के लिए अमर उजाला की यह मुहिम जिलेभर में चलाई जा रही है। 



जो लोग मतदान के दिन आराम करते हैं वो यह वीडियो जरूर देखें 
विज्ञापन

2 of 7
मतदाताओं ने ली शत प्रतिशत मतदान की शपथ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा वालों ने पिछले चुनावों में खूब जोश के साथ मतदान किया था। मतदान के मामले में यहां के मतदाता हर बार अव्वल रहे हैं, लेकिन निरंतर आगे बढ़ने वाले ही इतिहास बदलते हैं। वही योद्धा कहलाते हैं। अमर उजाला के 'वॉक फॉर वोट' अभियान से जुड़कर मथुरा के मतदाताओं ने बता दिया है कि वे इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ मतदान कर नया कीर्तिमान बनाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
'वॉक फॉर वोट' शामिल मथुरा के लोग - फोटो : अमर उजाला
मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अमर उजाला ने शत प्रतिशत मतदान की मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के अंतर्गत जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। जगह जगह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को 'वॉक फॉर वोट' का आयोजन किया गया। 

4 of 7
वॉक फॉर वोट में शामिल हुए स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
'वॉक फॉर वोट' अभियान में बड़े-बुजुर्ग और युवा ही नहीं महिलाओं और स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदाताओं ने जहां मतदान करने की शपथ ली, वहीं स्कूली बच्चों ने अपने परिवार और आसपास के लिए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक की शपथ ली। 
विज्ञापन

5 of 7
वॉक फॉर वोट में शामिल हुए एनसीसी कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के टैंक चौराहे से 'वॉक फॉर वोट' शुरु हुई, जिसका समापन होलीगेट पर हुआ। इसमें एनसीसी कैडेट, स्कूली बच्चे मतदाता जागरूकता के पोस्टर बैनर लेकर चल रहे थे। होलीगेट पर लोगों को चुनाव में शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई। 
विज्ञापन

6 of 7
वॉक फॉर वोट में शामिल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के 'वॉक फॉर वोट' अभियान से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स से जुड़ीं महिलाएं भी शामिल हुईं। सभी मतदान की शपथ ली और कहा कि 18 अप्रैल को पहले मतदान करेंगे इसके बाद सारे काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वॉक फॉर वोट में शामिल मथुरा के लोग - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की यह मुहिम शहर तक ही सीमित नहीं है। इस मुहिम के तहत हर रोज गांव, कस्बे के मतदाताओं को भी मतदान करने की शपथ दिलाई जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि मतदान वाले दिन को पर्व के रूप मनाएं। पहले मतदान करें और बाकी काम बाद में करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें