फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनावः ब्रज में खास रहा इस बार का आम चुनाव, सुर्खियों में रहीं ये तस्वीरें

Thu, 23 May 2019 06:59 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
सुर्खियों में रहे लोकसभा चुनाव में ये नेता - फोटो : अमर उजाला
ब्रज में लोकसभा चुनाव इस बार बहुत खास रहा। कई ऐसे किस्से हुए जो भुलाए न भूलेंगे। आगरा, फतेहपुर सीकरी, एटा, मैनपुरी, मथुरा और फिरोजाबाद की सीटों पर कहीं रिश्तों का टकराव नजर आया तो कहीं दलबदलुओं का जोर। अब मतगणना में एक ही दिन बचा है तो चुनाव के किस्से याद आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
बसपा प्रत्याशी भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित (फाइल)
फतेहपुर सीकरी में अजब कहानी हुई। बसपा ने पहले पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय को उतारा। वह मैदान छोड़ गईं तो राजवीर को टिकट दिया लेकिन चुनाव वह भी नहीं लड़े। आखिर में श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को टिकट दिया।
 
विज्ञापन

3 of 7
बाबूलाल
आगरा से दो बार के सांसद रामशंकर कठेरिया को पार्टी ने इस बार आगरा से बाहर भेज दिया तो हर कोई हैरान रह गया। इससे बड़ी हैरानी हुई चौधरी बाबूलाल का टिकट कट जाने से। उन्हें किसी और सीट से मौका भी नहीं दिया।
 

4 of 7
माया-मुलायम रैली - फोटो : Social Media
19 अप्रैल को पूरे प्रदेश की नजरें मैनपुरी पर लगीं थी। बसपा अध्यक्ष मायावती और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव 24 साल बाद एक मंच पर आए। दोनों ने एक दूसरे की तारीफों के पुल भी बांधे।
विज्ञापन

5 of 7
अक्षय यादव और शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में चाचा शिवपाल और भतीजा अक्षय आमने सामने हो गए। सैफई परिवार के रिश्तों की जंग काफी चर्चा में रही। परिवार के रिश्तेदार भी दोनों के बीच बंट गए थे। मुलायम दोनों में से किसी के लिए वोट मांगने नहीं पहुंचे।
 
विज्ञापन

6 of 7
गठबंधन की रैली को संबोधित करते आकाश आनंद (फाइल फोटो)
कोठी मीना बाजार में गठबंधन की रैली थी। इसमें अखिलेश यादव, अजित सिंह, सतीश मिश्रा आए लेकिन चुनाव आयोग से लगी पाबंदी के कारण मायावती नहीं आ पाईं।  उनके भतीजे आकाश ने उनका संदेश पढ़ा। यह पहला मौका था जब आकाश ने मंच से भाषण दिया। यह मैदान मायावती का लकी ग्राउंड है। उसी दिन किरावली में योगी आदित्यनाथ की रैली थी लेकिन आयोग के प्रतिबंध के कारण वह भी नहीं आ पाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हेमा मालिनी - फोटो : Social Media
शोले की बसंती यानी ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने वोट की खातिर कई चुनावी प्रयोग किए। वह मथुरा से भाजपा उम्मीदवार हैं। उन्होंने पहले खेत में जाकर गेहूं काटे। इसके बाद पांच अप्रैल को ट्रैक्टर चलाया। सोशल मीडिया पर उनका फोटो खूब वायरल हुआ। इस पर लिखा था, तांगा छोड़ बसंती अब ट्रैक्टर पर आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें