प्रदेश सरकार के दो दिन के लॉकडाउन की घोषणा का असर कान्हा की नगरी मथुरा के मंदिरों पर भी पड़ा है। 11 और 12 जुलाई को श्रीकृष्ण जन्मस्थान और द्वारिकाधीश मंदिर के पट भक्तों के लिए बंद रहेंगे। शनिवार की सुबह मंदिरों में भक्तों का प्रवेश नहीं दिया गया।
श्रीकृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान ने प्रदेश सरकार के लॉकडाउन के आदेश का पालन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 11 और 12 जुलाई को मंदिर बंद रहेगा। मंदिर में बाहरी श्रद्धालुओं का प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि में मंदिरों में दैनिक सेवा पूजा प्रतिदिन की तरह अंदर जारी रहेगी। मंदिर में भक्तों का प्रवेश बंद रहेगा।
4 of 5
मंदिर में द्वारिकाधीश महाराज का भव्य श्रृंगार
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन की अवधि में द्वारिकाधीश महाराज भी भक्तों को दर्शन नहीं देंगे। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के आह्वान पर मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज के आदेश व डॉक्टर बागीश कुमार महाराज के निर्देशानुसार 11 और 12 जुलाई को ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के पट बंद रहेंगे।
दो दिन बंद के दौरान मंदिर में अंदर ही अंदर सेवा चलती रहेगी। 13 जुलाई को प्रात: 10 से 11 तक व सायंकाल छह से सात बजे तक विधिवत रूप से भक्तों को दर्शन होंगे।