बाअदब, बामुलाहिजा होशियार, बादशाहों के बादशाह, शहंशाह-ए-हिंदुस्तान, जिल्ले इलाही तशरीफ ला रहे हैं। आगरा किला में इस पर्यटन सीजन में दिसंबर से मुगलिया दौर की सुनहरी दास्तान गूंजेगी। विश्व बैंक की मदद से 8.42 करोड़ रुपये की लागत से लाइट एंड साउंड शो शुरू किया जाना है, जिसके लिए 13 दिसंबर की तारीख तय की गई है।
आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो तीन साल से बंद पड़ा है। नए सिरे से किले में नई लेजर लाइटों और अत्याधुनिक साउंड सिस्टम के साथ यह शो शुरू किया जाना है, जिसकी स्क्रिप्ट तैयार करने का काम चल रहा है। प्रो-पूअर टूरिज्म में वर्ल्ड बैंक ने इस शो के लिए 8.42 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिसमें 1.50 करोड़ रुपये सॉफ्टवेयर पर खर्च होंगे। पर्यटन विभाग ने इसका टेंडर जारी कर दिया है, जो नोएडा की ट्राइकलर कंपनी को मिला है। बता दें आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो सबसे पहले वर्ष 2003-04 में शुरू हुआ था।
विज्ञापन
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनाई दे सकती है अमिताभ बच्चन की आवाज
झांसी और जैसलमेर किले की तर्ज पर तैयार किए जा रहे शो को सबसे अलग बनाने के लिए इसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन से वॉइस ओवर के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि किले के इतिहास की पूरी दास्तान अमिताभ बच्चन की आवाज में गूंजेगी तो पर्यटकों का जुड़ाव और मजबूती से होगा।
विज्ञापन
3 of 5
लाइट एंड साउंड शो
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2003-04 में शुरू हुआ था शो
आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो सबसे पहले वर्ष 2003-04 में शुरू हुआ, लेकिन छह माह में ही बंद हो गया। पर्यटन निगम ने 2011 में इसे फिर शुरू किया। लगातार आठ साल तक यानी 2019 तक यह आगरा किला में चलता रहा। हर दिन हिंदी और अंग्रेजी में शो हो रहे थे।
4 of 5
लाइट एंड साउंड शो
- फोटो : अमर उजाला
लगती थी अतिरिक्त कुर्सियां
हिंदी में शो देखने के लिए टिकटों की मारामारी वीक एंड पर रहती थी। यहां तक कि अतिरिक्त कुर्सियां लगानी पड़ती थीं। देखरेख न होने से लाइटें बंद हो गई और साउंड सिस्टम खराब हो गया। तत्कालीन कमिश्नर अनिल कुमार ने एक दिन शो देखा तो इसे बंद करने के आदेश दिए। तब से यह बंद है।
आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो को वर्ल्ड बैंक के प्रो-पूअर से कराया जा रहा है। इसका टेंडर हो चुका है। दिसंबर तक शो शुरू करने की समय सीमा दी गई है। लेजर लाइट के साथ अत्याधुनिक तकनीक के साथ यह शो शुरू किया जाएगा। - अविनाश चंद्र मिश्रा, संयुक्त निदेशक, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग