फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के सन्नाटे में आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचा तेंदुआ, 10 घंटे सर्च ऑपरेशन के बाद पकड़ा

Tue, 21 Apr 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 5
पुलिया के बम्बे के अंदर तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के कारण शहर से गांव तक सन्नाटा पसरा है। लोग घरों में कैद हैं। इस सन्नाटे के बीच जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र में रविवार रात खेतों में एक तेंदुआ आने से दहशत फैल गई। तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने 10 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने सोमवार शाम तेंदुए को पकड़ लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिया के बम्बे के अंदर तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
रविवार देर रात गोवर्धन के आबादी क्षेत्र के निकट तेंदुआ पहुंचने से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शी छोटू शर्मा ने बताया कि रात में अचानक दिखे तेंदुए की सूचना वन विभाग की टीम को दी। वन विभाग की टीम के पहुंचने पर तेंदुआ भाग गया। 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिया के बम्बे के अंदर तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
पूरी रात सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सका। सोमवार सुबह तेंदुआ अचानक गोवर्धन-मथुरा मार्ग के जमुनावता मोड़ पर आ गया। मार्ग पर बनी दुकानों व मकानों के लोगों के शोर मचाने पर सड़क से नीचे उतरकर तेंदुआ पुलिया में घुस गया। ग्रामीणों ने पुलिया के दोनों ओर अवरोधक लगाकर वन विभाग को सूचना दी। 

4 of 5
वन विभाग की टीम व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे वन रेंजर ब्रजेश सिंह परमार ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। गोवर्धन तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कई जाल व उपकरण मंगाए गए। पुलिया के भीतर दमकल की गाड़ी से पानी का प्रेशर भी दिया गया। पुलिया की लंबाई करीब 100 फीट होने से टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिंजड़े में बंद तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
पुलिया में पाइप, रस्सी डालकर तेंदुए को बाहर निकालने के बाद उसे पिंजड़े में बंद किया गया। वन विभाग के सीसीएफ प्रवीण राव ने बताया कि तेंदुए की उम्र पांच से छह वर्ष है। यह राजस्थान या चंबल से भटककर आया है। अब मेडिकल टीम तेंदुए की जांच करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें