फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाना से होली खेलने का निमंत्रण पहुंचा नंदगांव, राधा की सखियों संग झूमे ग्वाल-बाल, देखें तस्वीरें

Thu, 14 Mar 2019 07:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
नंदभवन में बरसाना से आईं सखियां संग नृत्य करते ग्वाल - फोटो : अमर उजाला
बरसाना के वृषभानु भवन से होली का न्योता लेकर राधारानी की सखियां के प्रतिनिधि के रूप एक टोली गुरुवार को नंदगांव पहुंचीं। यहां इनका स्वागत सत्कार किया गया। नंदभवन में सखियों को नचाने के लिए स्टेज और मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। कृष्ण बलराम को आकर्षक पोषाक पहनाई गईं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
होली खेलने का निमंत्रण लेकर नंदभवन पहुंची सखियों की टोली
सुबह 11 बजे सखियों की टोली नंदगांव के नंदभवन में पहुंची। मंदिर में हल्ला मच गया कि बरसाना से न्योता आ गया है। सखियों ने निमंत्रण रूपी कमोरी, जिसमें गुलाल, बीड़ा, मठरी, इत्र आदि को सेवायत को सौंपा। सेवायत ने कमोरी को नंदबाबा और कन्हैंया के चरणों में रख दिया। इसके बाद पूरे नंदभवन में बरसाना से न्यौंता आने की बात बताई गई। 
विज्ञापन

3 of 6
नंदभवन में बरसाना से आईं सखियां संग नृत्य करते ग्वाल - फोटो : अमर उजाला
लठामार होली खेलने के निमंत्रण को सुनकर सखा उत्साहित हो उठे और सखियों को नृत्य के लिए मंच तक ले गए। नंदबाबा मंदिर के सेवायतों ने सखियों का चुनरी पहनाकर स्वागत किया। रसिया गायन और नृत्य का दौर चला और सखियों ने कृष्ण के सखाओं के साथ जमकर नृत्य किया। 

4 of 6
होली को मस्ती में डूबे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
फाग आमंत्रण महोत्सव के दौरान इंद्रदेव ने भी अपनी हाजिरी लगाई। देश-विदेश के तमाम श्रद्धालु फाग आमंत्रण महोत्सव को यादगार बनाने के उत्सुक दिखे। फाग धमारों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए। 
 
विज्ञापन

5 of 6
नंदभवन में नृत्य करतीं सखियां - फोटो : अमर उजाला
फाग निमंत्रण उत्सव के दौरान होली रसियाओं का आयोजन किया गया। संगीताचार्य राधारमण गोस्वामी ने राग काफी में ठुमरी गाकर किया। दिनेश गोस्वामी, केदार गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी, विक्रमवेद, ललित गोस्वामी ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नंदभवन में बरसाना से आईं सखियां संग नृत्य करते ग्वाल - फोटो : अमर उजाला
बरसाना से लठामार होली का न्यौता मिलने के बाद हुरियारे भी अपनी तैयारियों जुट गए हैं। शुक्रवार को बरसाना प्रस्थान से पूर्व गोस्वामीजनों द्वारा चौपई निकाली जाएगी। नंदबाबा मंदिर से गोस्वामियों के पूर्वज बाबा आनंदघनजी की चौपाल तक चौपई ले जाएंगे। फिर यहां से होली गीत गाते हुए हुरियारे पुन: सिंहपौर पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें