बरसाना में गुलाल के उड़ते बादलों से रंगीन हुए लाडलीजी मन्दिर में लड्डुओं की बरसात हुई और भाव-विह्वल पांडा का नृत्य देख श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। राधे-राधे के जयघोष के समूचा वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन
2 of 5
लड्डू होली के दौरान श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को बरसाना के लाडलीजी मंदिर में लड्डू होली का अद्भुद आयोजन हुआ। लाडली के धाम में लड्डू होली देखने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने लगा। लड्डू होली की मस्ती में मदमस्त हुए श्रद्धालु भाव विभोर होकर लाडली जी मंदिर की ओर बढ़ रहे थे देखते ही देखते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। चाहुंओर राधे ही राधे के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
3 of 5
लाडलीजी मंदिर में लड्डू होली के दौरान श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
राधाकृष्ण की दिव्य प्रेम की लड्डू होली का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। शाम के जैसे ही पांच बजे तो लाडली जी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
4 of 5
भक्तों पर लड्डूओं की बरसात
- फोटो : अमर उजाला
बृषभान नंदनी भी शीशमहल में विराजमान होकर अपने भक्तों पर लड्डूओं की बरसात कर रहीं थी। पूरा मंदिर परिसर अबीर गुलाल की बरसात से अट गया।
लाडलीजी मंदिर में भक्तों पर लड्डूओं की बरसात
- फोटो : अमर उजाला
अबीर गुलाल में सराबोर श्रद्धालु मस्ती के साथ नाच रहे थे। वहीं श्रद्धालु एक दूसरे पर गुलाल फेंककर अपने आप को धन्य मान रहे थे। वहीं मथुरा की रहने वाली रजनी शर्मा ने बताया कि जैसा हमने लड्डू होली के बारे में सुना था। उससे अधिक रस देखने को मिला। वहीं पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी भी लड्डू होली की सुरक्षा व्यवस्था को बनाने के लिए देर शाम तक डटे रहे।