भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली में कन्हैया के जन्म का उल्लास अभी भी जारी है। वृंदावन स्थित दक्षिणात्य शैली के श्रीरंग जी मंदिर में कृष्ण कन्हैया का प्राकट्योत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया। पुजारियों ने गुरुवार-शुक्रवार रात ठाकुर जी के जन्मोत्सव का अभिषेक किया। इस खास मौके पर भगवान श्री रंगनाथ ने मुरली, लकुटिया धारण कर दर्शन दिये।