मथुरा की रहने वाली ज्योति शर्मा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2018 की परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। ज्योति शर्मा इस समय अयोध्या में मिल्खीपुर ब्लॉक में बीडीओ के पद पर तैनात हैं। उनके पिता देवेंद्र शर्मा पुलिस विभाग में हैं, वह लखनऊ में तैनात हैं। मां उमा शर्मा गृहिणी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
ज्योति शर्मा ने बताया कि पिछली बार पीसीएस परीक्षा-2017 का रिजल्ट 11 अक्तूबर को आया था। बीडीओ पद पर नाम आने से काफी निराश हुई थी। 18 अक्तूबर को पीसीएस-2018 का इंटरव्यू थी इसलिए काफी अपसेट थी, पर इंटरव्यू अच्छा हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
ज्योति शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
अपने जूनियर्स को ज्योति शर्मा सलाह देती कि सिविल सेवा में तैयारी करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ ही लगन भी जरूरी है। अपने आलोचकों को अपने पास रखें। उनकी आलोचना को सकारात्मक रूप में लें तथा उन्हें गलत साबित करने का प्रयास करें।
4 of 5
माता पिता के साथ ज्योति शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
ज्योति शर्मा की छोटी बहन कीर्ति शर्मा ओएनजीसी में वैज्ञानिक और भाई दीपक शर्मा वॉलीबॉल का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है। ज्योति शर्मा ने लखनऊ में रहकर पीसीएस की तैयारी की थी। उनका अगला लक्ष्य आईएएस बनना है।
यूपी पीसीएस 2018 का परिणाम जारी: कासगंज के दो सगे भाइयों का चयन, हासिल की ये रैंक
5 of 5
गौरव और अंकित
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले के दो सगे भाई यूपी पीसीएस चयनित हुए हैं। दोनों शहर के मोहल्ला जय जयराम निवासी रामप्रसाद के पुत्र गौरव और अंकित हैं। बड़े भाई गौरव ने 38 और अंकित ने 86 रैंक प्राप्त की है। इनके पिता रामप्रसाद स्वास्थ विभाग से सेवानिवृत्त हैं। मां पुष्पा देवी बेसिक शिक्षा में शिक्षिका हैं।