कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा की नगरी मथुरा में शनिवार को आस्था, परंपरा और लोककलाओं का अद्भुत और अलौलिक संगम हुआ। एक तरफ गोविंदा आला रे की गूंज ब्रजवासियों को आनंदित कर रही थी तो दूसरी ओर झारखंड का आदिवासी नृत्य कान्हा के भक्तों को रोमांचित कर रहा था। पहली बार ब्रज की इस पावन धरा पर देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी लोक कलाओं का प्रदर्शन कर कृष्ण भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
2 of 12
दही हांडी कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गोविंद नगर स्थित रामलीला मैदान में श्री कृष्णोत्सव में महाराष्ट्र के कलाकारों की दही हांडी को छूने की हो रही जोर आजमाइश को देख लोग अचंभित हुए। मुंबई के कलाकार आला रे आला के गीत पर बार बार मानव मीनार बनाकर हांड़ी को छूने का प्रयास करते और हर बार उनकी यह मेहनत रह जाती।
विज्ञापन
3 of 12
जन्माष्टमी पर देशभक्ति का रंग
- फोटो : अमर उजाला
कई बार की कोशिश के बाद 12 वर्ष का बच्चा मानव मीनार के माध्यम से दही हांडी तक पहुंचा। इस आयोजन ने ब्रजवासियों को सबसे अधिक रोमांचित किया। लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट कलाकारों में जोश का संचार कर रही थी। जैसे ही उसने दही की हांडी फोड़ी पूरा मैदान गोविंदा आला रे की गूंज उठा।
4 of 12
जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, मणिपुर, असोम, केरल और ऑडिसा की महिला कलाकारों का नृत्य और झारखंड के कलाकारों की अपने वेश में पारंपरिक नृत्य की शैली ने भी लोगों को आकर्षित किया। शाम को शुरू हुए इस आयोजन ने कृष्णोत्सव में आए लोगों को आनंदित कर दिया। ब्रज के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
5 of 12
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज के मठों, मंदिरों के साथ घर-घर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कान्हा के जन्म को लेकर घर-घर में तैयारियां की गईं। कान्हा के स्वागत के लिए घरों में मंदिरों को सजाया गया। खिलौने सजाए गए। ब्रजवासियों ने सुबह पूजा-अर्चना कर उपवास रखा। कान्हा का जन्माभिषेक किया कान्हा के जन्म की बधाइयां गूंजती रही।
विज्ञापन
6 of 12
भक्तों को संबोधित करते संत कार्ष्णि शरणानंद महाराज
- फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीलामंच पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में रमणरेती के संत कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज ने भक्तों को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर अयोध्या स्थित मणिराम छावनी के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास एवं प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
7 of 12
राधा-कृष्ण की प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित मंदिर भागवत भवन को भव्य रूप से सजाया गया। राधा-कृष्ण की प्रतिमा भव्य श्रृंगार किया गया। अपने आराध्य के दिव्य दर्शन पाकर भक्त धन्य हो गए।
8 of 12
मंच पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, भजन गायिका कीर्ति किशोरी
- फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीलामंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पुष्पांजलि कार्यक्रम में भजन गायिका कीर्ति किशोरी ने भजन गाए तो भक्तों कान्हा की भक्ति में डूब गए।
9 of 12
राधाकृष्ण के दर्शन करते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
भक्त अपने लाला के जन्मोत्सव का आनंद लूटने के लिए देश से कोने कोने से आए श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी का वातावरण दिखा। कान्हा के भक्त भी ब्रजवासियों के सेवा भाव से अभिभूत थे।
10 of 12
इस्कॉन मंदिर में की गई सजावट
- फोटो : अमर उजाला
भगवान कृष्ण की लीला भूमि वृंदावन अपने आराध्य लाला कन्हैया के जन्मोत्सव में सराबोर हो गई। लाला के जन्मोत्सव पर देवता भी हर्षित हुए और आसमान से दिनभर फुहारें बरसती रहीं। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जहां नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं, इस्कॉन व नगर के प्राचीन सप्त देवालयों में लाला का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया।
11 of 12
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
भक्त अपने लाला के जन्मोत्सव का आनंद लूटने के लिए देश से कोने कोने से आए श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी का वातावरण दिखा। कान्हा के भक्त भी ब्रजवासियों के सेवा भाव से अभिभूत थे। ब्रज में सेवा के भाव को देख श्रद्धालु भाव विभोर थे।
कृष्ण जन्मस्थान पर नृत्य करतीं श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ का रेला शहर की हर सड़क पर दिखा। हर कोई भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव का साक्षी बनने के लिए आतुर दिखा। हाथों में झांझ मजीरे, ढोलक लिए भजन संकीर्तन की धुन पर जगह जगह श्रद्धालु नाचते दिखे।