Etah Boy Murder Case: यूपी के एटा में 11 साल के बच्चे की निर्ममता से हत्या की गई। उसके चेहरे से लेकर प्राइवेट पार्ट तक हत्यारे ने चाकू से 12 प्रहार किए, इसके साथ ही पत्थर से भी हमला बोला। बच्चा घर का इकलौता बेटा था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Etah Crime News: यूपी के एटा थाना इलाके के मिरहची के गांव आलमपुर में 11 वर्षीय अनुज को मारते समय निर्दयी हत्यारे के हाथ जरा नहीं कांपे। चाकू से एक के बाद एक लगातार 12 प्रहार कर डाले। पत्थर से भी प्रहार किया। अनुज घर में इकलौता पुत्र था। उसकी मां और तीन बहनें इस घटना के बाद सदमे में हैं।
पिता सुनील कुमार की आर्थिक हालत कमजोर है। वह दिल्ली में मजदूर करते हैं, जबकि घर चलाने के लिए पत्नी मिथलेश गांव में खेतों में मजदूरी करती हैं। दो दिन पहले ही सुनील गांव में आए थे। इकलौता बेटा था और तीन बेटियां सानिया, निशू और अंशुल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद
अब किसको राखी बांधेंगी?
बच्चे गांव में रहकर पढ़ाई करते हैं। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार सदमे में है। रोती-बिलखती बहनों का कहना है कि अब किसको राखी बांधेंगी और किसके साथ भाई दूज का पर्व मनाएंगी। मां मिथलेश बार-बार बेटे का नाम लेकर बुलाती हैं और बेहोश हो जाती हैं।
विज्ञापन
3 of 10
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस, जांच करती टीम
- फोटो : संवाद
जान से मारने की दी थी धमकी
गांव के रहने वाले बबलू ने बताया कि 4 दिन पूर्व वह इसी बाग में दोपहर के समय एक पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। तभी एक आम टूटकर गिरा। जैसे ही उठाने का प्रयास किया, तभी 4 लोग आए और गालियां देकर हाथापाई करने लगे। विरोध पर गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। हाथ जोड़कर माफी मांगी तब छोड़ा।
4 of 10
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद
इसके अलावा थाना क्षेत्र के गांव नगला नथा पर आम के बाग में सोमवार को कुछ लोग बैठे हुए थे, तभी आम गिरा और उठाने चले तो तीन लोगों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं। पुलिस से बागों की रखवाली करने वालों पर विशेष नजर रखने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 10
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद
रंजिश और आम तोड़ने पर टिकी पड़ताल
परिवार बेहद गरीब है, इसलिए साफ है कि रुपये-पैसे के लिए इस घटना को अंजाम नहीं दिया गया है। किसी पुरानी रंजिश या बाग से आम तोड़ने पर पुलिस की पड़ताल चल रही है। बाग मालिक सहित पास के एक मक्का के खेत स्वामी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जबकि परिवार के एक व्यक्ति पर संदेह जताया जा रहा है। पूर्व में इन लोगों की चली रंजिश की वजह से पुलिस उसे संदिग्ध मान रही है। एएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि काफी कुछ सबूत मिले हैं, जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 10
बच्चे की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
बच्चे को चाकू से गोदकर मार डाला
एटा के आलमपुर गांव में बुधवार सुबह आम के एक बाग में 11 साल के बच्चे की चाकू से गोदकर और पत्थर से प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारे ने बच्चे की आंखें फोड़ दीं और चेहरे, गले, पेट और प्राइवेट पार्ट पर चाकू से प्रहार किए। मृतक की पहचान अनुज कुमार के रूप में हुई है। वह घर का इकलौता बेटा था। हमले में अनुज के दो साथी अजीत (11) व नितिन (12) भी घायल हुए हैं। मृतक अनुज की मां की तहरीर पर मिरची थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
7 of 10
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद
पुलिस ने आम के बाग के मालिक और बाग से सटे खेत के मालिक को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। गांव आलमपुर निवासी मृतक अनुज के पिता सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे उनका बेटा अपने साथियों के साथ शौच के लिए आम के बाग में गया था।
8 of 10
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद
इसी दौरान मुंह पर गमछा बांधे एक व्यक्ति ने अचानक बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। अनुज के दोनों साथी जैसे-तैसे हमलावर के चंगुल से छूटकर भाग निकले, मगर उसने अनुज को पकड़ और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। अनुज के दोनों साथी भी घायल हैं। इनमें से नितिन को चाकू लगा है।
9 of 10
बच्चे की फाइल फोटो, घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद
घायल बच्चों ने घर पहुंचकर परिजन को मामले की जानकारी दी। परिजन आनन-फानन आम के बाग में पहुंचे तब तक हमलावर भाग चुका था। सूचना पर थाना पुलिस के साथ आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।