ब्रज में पति-पत्नी के अटूट विश्वास और प्रेम का प्रतीक करवा चौथ का त्योहार गुरुवार को परंपरागत रूप से मनाया गया। महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। रात में सज-धजकर सुहागिनों ने चांद का दीदार कर अर्घ्य दिया और पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला। करवाचौथ को लेकर बाजारों में भी खासी रौनक रही।
विज्ञापन
2 of 7
करवा चौथ पर पूजा करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
आगरा समेत मंडल के सभी जिलों में भारतीय संस्कृति परंपरानुसार करवाचौथ पर सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा। सुबह पूजा के साथ व्रत की शुरूआत हुई। इसके बाद सजने-संवरने का दौर दिन भर चलता रहा। दिन भर बाजारों में करवा चौथ की रौनक रही। महिलाएं खरीदारी करतीं दिखाईं दीं।
विज्ञापन
3 of 7
करवा चौथ पर पूजा के लिए एकत्र हुईं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
कई महिलाओं ने गुरुवार को भी हाथों में मेहंदी लगवाई। शाम को शिव पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय की पूजा की। इसके बाद चांद के दीदार की बेताबी बढ़ने लगी। पति भी समय से ही घर पहुंच गये। करीब 8 बजे के बाद चांद के दीदार हुए। महिलाओं ने चलनी से चांद देखा और फिर चांद को अर्घ्य दिया।
4 of 7
करवा चौथ पर पूजा करती महिला
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सुहागिनों ने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ा। पति ने उपहार भी दिए। इसके बाद घर के बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीष लिया। मथुरा शहर की मिठाई की दुकानों पर पूरे दिन भीड़ नजर आई। मिठाई खरीदने के लिए लोग काफी देर तक लाइन में लगकर इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन
5 of 7
धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ
- फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ पर गुरुवार को सोशल मीडिया पर भी छाया रहा। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्ट्राग्राम पर महिलाएं व्यस्त रहीं। जहां करवा चौथ से जुड़ी पोस्ट चुटकुलों, तस्वीरों, संस्मरणों की बाढ़ सी रही। व्रत की विधि से लेकर जरूरी सावधानियां भी खूब शेयर हो रही हैं।
विज्ञापन
6 of 7
करवा चौथ की कथा सुनतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में पंजाबी समाज की महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ का त्योहार मनाया। कृष्णा नगर स्थित राधा नगर पार्क में समारोह आयोजित कर कथा का आयोजन किया।कथा सुनने के बाद सभी महिलाओं ने करवा चौथ त्योहार की खुशी में नृत्य किया एक दूसरे को बधाई दी।
बांकेबिहारी मंदिर में दीपदान करतीं सुहागिन महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी में करवाचौथ पर महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। सौभाग्यवती महिलाओं ने मंदिरों में दीपदान कर पति की लंबी उम्र की कामना की। सजी धजी महिलाओं ने घर की बुजुर्ग महिलाओं से करवाचौथ की कथा सुनी। इसके बाद मंदिरों में अपने आराध्य के आगे दीप जलाकर पति दीर्घायु की कामना की।