फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज दीदार के बाद वायरल हुईं तस्वीरों को देख इंवाका ट्रंप खुश, ट्विटर पर लिखी मजेदार बात

Tue, 03 Mar 2020 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में इवांका ट्रंप - फोटो : Amar Ujala
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहला भारत दौरा दुनियाभर में चर्चित रहा, तो सोशल मीडिया पर उनकी बेटी इवांका सुर्खियां बटोर रही हैं। इसकी वजह है कि इवांका के ताजमहल दीदार की वो तस्वीरें, जो लोगों ने एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गईं। इन तस्वीरों को इवांका ने भी ट्विटर पर साझा कर मजेदार बात लिखी है। 
विज्ञापन

2 of 5
इवांका ट्रंप - फोटो : ANI
24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी मेलानिया ट्रंप ने ताजमहल का दीदार किया था। उनके साथ उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनेर भी आए थे। ट्रंप परिवार ताजमहल दौरे की खूबसूरत यादों को लेकर यहां से वापस गया। मेलानिया और इवांका ने ट्विटर पर इन यादों को साझा किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
इवांका ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल दीदार के बाद सोशल मीडिया पर इवांका ट्रंप की कुछ तस्वीरें वायरल हो गईं। इनमें कुछ तस्वीरें फोटोशॉप्ड हैं। इसमें बॉलीवुड अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी इवांका की फोटोशॉप्ड तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर दी। 

4 of 5
अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने साझा की तस्वीर - फोटो : twitter
दिलजीत ने फोटोशॉप्ड तस्वीर में खुद को इवांका के साथ ताजमहल में दिखाया। इस तस्वीर को इवांका ने रि-ट्वीट करते हुए मजेदार जवाब दिया है। लिखा है 'धन्यवाद मुझे अद्भुत ताजमहल दिखाने के लिए, मैं उस अनुभव को कभी नहीं भूलंगी’।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इवांका ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
एक यूजर ने फोटोशॉप्ड तस्वीर में इवांका को साइकिल के कैरियर पर बैठा दिखाया। एक युवक साइकिल चला रहा है। एक अन्य तस्वीर में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के सरदार खान ने इवांका हाथ पकड़ा है। इन तस्वीरों को रि ट्वीट कर इवांका ने लिखा है कि भारतीयों के स्नेह की मैं सराहना करती हूं। मैंने कई नए मित्र बनाए हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें