फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने वाले योद्धाओं को सेना का सलाम, आसमान से फूल बरसाकर बढ़ाया हौसला

Sun, 03 May 2020 08:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
एसएन मेडिकल कॉलेज पर पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला
कोरोना योद्धाओं के साहस को सेना ने सलाम किया है। रविवार को सुबह ठीक सवा दस बजे एसएन मेडिकल कॉलेज के ऊपर दो हेलीकॉप्टर आ गए। उन्होंने जैसे ही फूलों की बारिश शुरू की, वैसे ही मेडिकल कॉलेज में भारत माता की जय के नारे गूंज उठे।
विज्ञापन

2 of 5
एसएन मेडिकल कॉलेज पर पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला
 दोनों हेलीकॉप्टरों ने तीन-तीन राउंड लगाए। तीनों बार फूल बरसाए गए। एसएन के डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ ने हौसला अफजाई के लिए सेना का आभार जताया।
विज्ञापन

3 of 5
चिकित्साकर्मी ने ताली बजाकर स्वीकार किया अभिवादन - फोटो : अमर उजाला
 छावनी में सेना के अफसरों ने सदर पुलिस सर्किल के अधिकारियों को उपहार देकर सम्मानित किया। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि इस सम्मान से नया उत्साह पैदा हुआ है।

4 of 5
एसएन मेडिकल कॉलेज पर की गई पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ  की रातदिन की मेहनत का नतीजा है कि आगरा में अब तक 137 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, बरौली अहीर और क्वारंटीन सेंटरों के आइसोलेशन वार्ड में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
पांच संक्रमित महिलाओं की डिलीवरी भी एसएन मेडिकल कॉलेज में कराई जा चुकी है। इनकी सिजेरियन डिलीवरी हुई है। पांचों मामलों में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। प्रसूताओं को इन हालात में बच्चे की देखरेख का प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें