आगरा में जश्न-ए-आजादी के लिए सरकारी इमारतों को भव्य रूप से सजाया गया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के रेलवे स्टेशन रंग-बिरंगी रोशनी में जगमगा उठे। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आगरा कैंट स्टेशन की तस्वीर ट्विटर पर साझा की। कलक्ट्रेट, नगर निगम, एसएसपी दफ्तर, आगरा कॉलेज, विश्वविद्यालय परिसर को भी रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। एमजी रोड, यमुना किनारा रोड तिरंगा लाइटों से जगमगा उठे। स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम ने शहर में तीन रंगों से रंगोली बनाने की व्यवस्था भी की है। निजी प्रतिष्ठानों पर भी सजावट की गई है। अगली स्लाइड्स में देखिए जश्न-ए-आजादी की खूबसूरत तस्वीरें....
विज्ञापन
2 of 8
स्वतंत्रता दिवस 2020: अटल चौक पर सजावट
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ताजनगरी देशभक्ति के रंग में रंग गई। पूरे शहर में भव्य सजावट की गई। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चौराहे, रेलवे स्टेशन और सरकारी कार्यालय तिरंगा रोशनी से नहा गए।
विज्ञापन
3 of 8
स्वतंत्रता दिवस 2020: चौराहे पर भव्य सजावट
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम को जो लोग घरों से बाहर निकले, वो भव्य सजावट देखकर हैरान रह गए। खुद को सेल्फी लेने नहीं रोक पाए।
4 of 8
स्वतंत्रता दिवस 2020: अटल चौक पर सजावट
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने शहर के छह प्रमुख चौराहों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर सजावट की है। खूबसूरत नजारे को देख लोग भी देशभक्ति के रंग में रंग गए।
विज्ञापन
5 of 8
स्वतंत्रता दिवस 2020: रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया आगरा कैंट स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर भी भव्य सजावट की गई। शुक्रवार शाम होते ही कैंट रेलवे स्टेशन रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।
विज्ञापन
6 of 8
स्वतंत्रता दिवस 2020: रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया आगरा कैंट स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने देश के चार रेलवे स्टेशनों के फोटो ट्विटर पर शेयर किए। इन आगरा कैंट स्टेशन भी शामिल है।
विज्ञापन
7 of 8
स्वतंत्रता दिवस 2020: फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन भी रोशनी से नहाया गया।