फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: गाय से टकराने के बाद ट्रक में घुसी एंबुलेंस, खिड़की और दरवाजे काट निकाले गए शव

Sun, 23 Sep 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 7
आगरा में भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सड़कों पर आवरा घूम रहे जानवर जानलेवा साबित हो रहे हैं। एत्मादपुर में शनिवार रात एनएच-2 पर एंबुलेंस गाय से टकराने के बाद ट्रक में जा घुसी। हादसे में चार लोगों की जान चली गई। हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। जिसने भी देखा उसकी चीख निकल गई। एंबुलेंस में सवार लोग अंदर ही फंस गए। 
विज्ञापन

तस्वीरें: गाय से टकराने के बाद ट्रक में घुसी एंबुलेंस, खिड़की और दरवाजे काट निकाले गए शव

2 of 7
आगरा में भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद आई पुलिस और लोगों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन दिक्कत का सामना करना पड़ा। बाद में खिड़की और दरवाजे काटे गए। पहले एंबुलेंस में पीछे बैठे दो लोग निकाले गए। बाद में चालक के बगल की सीट पर बैठे व्यक्ति को निकाला जा सका। चालक के पैर का पंजा कट गया था। वह स्टेयरिंग और सीट में फंसा हुआ था। उसे आधा घंटे बाद निकाला जा सका। एंबुलेंस से शवों को निकालने के दौरान सिपाही प्रेमपाल को चोट लग गई। उसकी एक हाथ की अंगुलियां कट गई। 
विज्ञापन

तस्वीरें: गाय से टकराने के बाद ट्रक में घुसी एंबुलेंस, खिड़की और दरवाजे काट निकाले गए शव

3 of 7
आगरा में भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे में एंबुलेंस सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। मृतकों की शिनाख्त एंबुलेंस चालक पप्पू निवासी एत्मादपुर, शहाबुद्दीन निवासी दारापुर, फर्रुखाबाद और पप्पू पाल निवासी रसीदाबाद, फर्रुखाबाद के रूप में हुई। चौथे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। 

तस्वीरें: गाय से टकराने के बाद ट्रक में घुसी एंबुलेंस, खिड़की और दरवाजे काट निकाले गए शव

4 of 7
आगरा में भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
शहाबुद्दीन और पप्पू पाल दोनों के गांव पास ही हैं। वो केके नगर में एक बेकरी में काम करते थे। यहीं पर मकान लेकर रहते थे। शहाबुद्दीन मोहर्रम पर घर गए थे। वहीं पप्पू पाल भी चले गए। दोनों साथ ही वापस आ रहे थे। घटना की जानकारी पर एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी पर परिजन पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

तस्वीरें: गाय से टकराने के बाद ट्रक में घुसी एंबुलेंस, खिड़की और दरवाजे काट निकाले गए शव

5 of 7
आगरा में भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने ट्रक रोक लिया। चालक भाग निकला। पुलिस की जांच में पता चला है कि एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी से मरीज को लेकर एंबुलेंस शाम चार बजे जलेसर के लिए गई थी। एंबुलेंस में सवारी होने की आशंका है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। 
 
विज्ञापन

तस्वीरें: गाय से टकराने के बाद ट्रक में घुसी एंबुलेंस, खिड़की और दरवाजे काट निकाले गए शव

6 of 7
आगरा में भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
रामबाग से लेकर टूंडला तक 20 किलोमीटर तक हाईवे पर जगह-जगह गोवंश नजर आते हैं। डिवाइडर से सड़क पर आ जाते हैं, जिससे कभी भी हादसा हो जाता है। इन पर प्रशासन का ध्यान नहीं है। इस मार्ग पर वाहनों का दबाव भी अधिक रहता है। एक महीने पहले कुबेरपुर पर कार गाय से टकरा गई थी। इस हादसे में चालक और एक महिला घायल हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: गाय से टकराने के बाद ट्रक में घुसी एंबुलेंस, खिड़की और दरवाजे काट निकाले गए शव

7 of 7
मदिया कटरा रोड की घटना - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह पहले टूंडला रेलवे पुल पर बाइक गोवंश से टकरा गई थी। इसमें दो लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा मदिया कटरा रोड पर गाय से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वहीं भाजपा नेता की कार भी मदिया कटरा रोड पर गाय से टकरा गई थी। कार नाले में जा गिरी थी। इसमें एक युवक और युवती घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें