फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत के शहर पर लगा ये 'धब्बा', कर रहा है शर्मसार

Sat, 22 Sep 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल
दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत ताजमहल जहां हो, वो शहर गंदगी के ढेर तले दबा है। अजूबे के शहर का यह 'अजूबा' न केवल दुनियाभर से आए सैलानियों बल्कि देश के न्यायालय और मंत्री, सबको हैरत में डालता है। 
विज्ञापन

तस्वीरें: दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत के शहर पर लगा ये 'धब्बा', कर रहा है शर्मसार

2 of 6
ताजमहल के पीछे गंदगी - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद हाईकोर्ट 15 साल पहले एक याचिका में शहर को साफ रखने के लिए आदेश दे चुका है। वहीं एनजीटी ताजमहल के पास गंदगी पर कई बार फटकार लगा चुका है, लेकिन शहर है कि साफ होता ही नहीं।
विज्ञापन

तस्वीरें: दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत के शहर पर लगा ये 'धब्बा', कर रहा है शर्मसार

3 of 6
लाल किले के पास सड़क किनारे गंदगी - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस के शहर के गंदा होने के बयान के बाद ताजनगरी की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। शहर की सड़कों को छोड़िए, विश्व धरोहर ताजमहल और आगरा किला के पास गंदगी के ढेर गुरुवार को भी नजर आए।

तस्वीरें: दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत के शहर पर लगा ये 'धब्बा', कर रहा है शर्मसार

4 of 6
लाल किले के पास सड़क किनारे गंदगी - फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार ने स्वच्छता एप के जरिये सफाई अभियान में तेजी लाने और लोगों की शिकायतें निस्तारित करने की योजना बनाई, लेकिन इस एप पर शिकायतें करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। यही हाल आगरा के पूर्व कमिश्नर द्वारा सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप का था, जिसमें सभी अधिकारियों को जोड़ा गया और उसमें गंदगी का फोटो डालने पर क्षेत्र की सफाई अनिवार्य थी, लेकिन कमिश्नर के जाते ही यह ग्रुप भी निष्क्रिय हो गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत के शहर पर लगा ये 'धब्बा', कर रहा है शर्मसार

5 of 6
लाल किले के पास सड़क किनारे गंदगी - फोटो : अमर उजाला
देश में स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर लगातार दूसरी बार पहले नंबर पर रहा है। आगरा इस साल स्वच्छता सर्वेक्षण में 102वें नंबर पर रहा, जबकि बीते साल 263वें नंबर पर था। इंदौर में 85 वार्ड है, जबकि आगरा में 100 वार्ड। इंदौर में हर दिन 1100 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है, जबकि आगरा में 750 मीट्रिक टन। इंदौर में सफाई कर्मियों की संख्या 6500 है और आगरा में 3000 सफाई कर्मचारी हैं। इनमें दो हजार स्थाई हैं और 700 संविदा पर हैं। बाकी ठेके पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत के शहर पर लगा ये 'धब्बा', कर रहा है शर्मसार

6 of 6
लाल किले के पास सड़क किनारे गंदगी - फोटो : अमर उजाला
आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन अध्यक्ष शमसुद्दीन के मुताबिक आगरा आने वाले पर्यटक सबसे ज्यादा यहां की गंदगी की शिकायत करते हैं। पुराने शहर चले जाएं या शहर के मुख्य मार्गों पर, यहां गंदगी देखकर वह आश्चर्य करते हैं। टूरिज्म गिल्ड सचिव राजीव सक्सेना कहते हैं कि यूरोप, अमेरिका और आस्ट्रेलिया से आने वाले पर्यटक कई बार सवाल करते हैं कि तीन विश्व धरोहरों वाले शहर में इतनी गंदगी कैसे है, यहां का प्रशासन, अधिकारी कोई कार्रवाई क्यों नहीं करते। वेबसाइट और पोर्टल पर वे फोटो अपलोड कर यहां की गंदगी को बयां भी करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें