उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी अपने प्रचंड रूप में है। राजस्थान के चुरू ही नहीं, मथुरा में भी गर्मी ने अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। जिले में सोमवार को 50 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसे मौसम वैज्ञानिकों ने अब तक सर्वाधिक बताया। गर्मी का आलम यह है कि दोपहर को तो आसमान से अंगारे बरसते हैं। घरों से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
केंद्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र में तापमान मापक यंत्र
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में मौसम का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। फरह स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग ने सोमवार को जो तापमान दर्ज किया, वो चौंकाने वाला है। दोपहर के वक्त अनुसंधान केंद्र के आसपास 50 डिग्री तक रहा। अन्य इलाकों में भी तापमान 48 और 50 डिग्री के करीब था।
विज्ञापन
3 of 5
भीषण गर्मी से राहत पाने को चेहरे पर पानी डालती युवती
- फोटो : अमर उजाला
सुबह नौ बजे से ही तेज धूप और लू के थपेड़ों ने बेहाल कर दिया। जहां भी देखो गर्मी का हल्ला। गर्मी के आगे एसी, कूलर, पंखे सब फेल हो गए हैं। दोपहर होते-होते आसमान से आग बरसने लगती है। बाजारों में सन्नाटा छा जाता है।
4 of 5
ट्रांसफॉर्मर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
चिलचिलाती धूप बदन जला रही है तो लू के थपेड़े नश्तर से चुभ रहे हैं। गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर भी फुंक रहे हैं, जिससे बिजली आपूर्ति पर प्रभावित हो रही है। उधर, मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। ऐसे में अपना सहेत का ख्याल रखें।
गर्मी और तेज धूप से व्याकुल हुए पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सकों की सलाह है कि खूब पानी पीएं, तरल पदार्थों का सेवन करें। बाहर निकलना जरूरी हो तो सिर पर अंगोछा डाल लें। सूती कपड़े पहनें। फूड प्वाइजनिंग से बचने के लिए दही को छोड़कर बाकी दूध के उत्पादों के सेवन से बचना चाहिए। रात में कम भोजन करें। बासी खाने का सेवन बिल्कुल न करें।