फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज में बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें, तालाब में तब्दील हुईं सड़कें, फिरोजाबाद में दो की मौत

Wed, 10 Jul 2019 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
फिरोजाबाद में बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मानसून की शुरुआती बारिश ही अब आफत बनकर बरस रही है। सोमवार की शाम ने जहां सबको भिगो दिया, वहीं मंगलवार की सुबह भी बारिश लेकर आई। रुक रुककर हो रही बारिश से पूरा ब्रज सराबोर हो गया है। जल निकासी न होने के कारण सड़़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। सबसे ज्यादा बुरे हाल तो फिरोजाबाद में हैं, जहां कई इलाकों में जलभराव हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
जिला अस्पताल परिसर में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में सोमवार को डेढ़ घंटे की बारिश ने फिर से नगर निगम के दावों पोल खोल दी। झमाझम बारिश से शहर की गलियां ताल तलैया बन गईं। निचले इलाकों में पानी इतना भर गया कि रास्ता निकलना मुश्किल हो रहा था। सड़कों पर तो ये हाल था गाड़ी को धक्का देकर पानी से निकाला आधे से ज्यादा शरीर तो पानी में ही डूबा हुआ था। सड़कें और कॉलोनी में ही नहीं, जिला अस्पताल परिसर भी जलमग्न हो गया। मरीजों को पानी से होकर दवा लेने जाना पड़ा तो सर्विस रोड पर भी पानी भर गया।
विज्ञापन

3 of 5
बारिश के चलते गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला
थाना टूंडला क्षेत्र में जलोपुरा रोड पर बारिश के कारण एक कारखाने की दीवार भर-भराकर गिर गई। दीवार के नीचे दबने से दो किशोर सुमित (16) और अभिषेक (15) की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। फिरोजाबाद के किशन नगर में मकान की दीवार गिरने से महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। 

4 of 5
ताजमहल का बारिश में भींगते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मंगलवार सुबह से खुशनुमा मौसम बना हुआ है। सुबह 10 बजे से रिमझिम बारिश होने लगी है। रिमझिम बारिश में ताजमहल सहित ऐतिहासिक इमारतों में पर्यटक मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। हालांकि शहर के कई इलाकों में जलभराव होने के कारण लोगों का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़क पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मौसम के रुख से किसानों के चेहरे खिल गए। तीन दिन से हो रही बरसात के बाद किसानों को मिर्च की खेती में अधिक लाभ होने की उम्मीद जग गई है। बरसात से उन किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है जिनके खेतों में मक्का पकी हुई खड़ी है। धान के लिए यह बरसात अमृत के समान मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें