उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। कंटेनर चालक ने दो ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गी। भीषण हादसा आगरा-जलेसर मार्ग पर हुआ। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। मृतकों में हाथरस के धाधऊ गांव के पांच लोग शामिल हैं।
आगरा के जलेसर रोड स्थित नगला चंदन में हुए भीषण हादसे के मृतकों के शरीर क्षत-विक्षत हो गए। पोस्टमार्टम में मल्टीपल फ्रैक्चर और जख्म मिले हैं। छाती और सिर में लगी चोट से अधिक रक्तस्राव होना मौत की वजह बना।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार छाती की पसलियां टूटकर फेफड़ों में धंस गईं। सिर में भी गहरी चोट आई। हाथ-पैर की हड्डी और कूल्हे में भी चोट लगी। करीब तीन घंटे तक छह शवों का पोस्टमार्टम किया गया।
तेज धमाके के साथ मची चीखपुकार
आगरा-जलेसर मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे का मंजर देखकर लोगों के दिल कांप गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक तेज धमाका हुआ। उनकी नजर गई तो ऑटो हवा में उछलते हुए दिखाई दिए। एक महिला ऑटो से निकलकर कंटेनर के आगे गिर गई मगर उसकी जान बच गई। पहले टकराए ऑटो में सवार आठ लोग फंस गए। घायलों की चीखपुकार सुनकर सभी लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन
3 of 13
आगरा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऑटो में फंसे लोगों में किसी के सिर से खून निकल रहा था तो किसी के हाथ-पैरों में लोहे की सरिया घुसी हुई थी। सड़क पर भी खून ही खून बिखरा था। किसी तरह लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हरी मोहन और सुशील राजपूत ने बताया कि वे नगला चंदन गांव में अपनी खाद-बीज की दुकान पर बैठे हुए थे। तभी जलेसर की ओर से एक कंटेनर आता दिखाई दिया, जो अनियंत्रित हो रहा था।
4 of 13
आगरा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों ऑटो उछलकर गड्ढों में गिरे
आरोप है कि कंटेनर चालक शराब के नशे में था और वाहन को ठीक से नियंत्रित नहीं कर पा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे सवारियों से भरे दोनों ऑटो को चालक ने गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी। तेज धमाके के साथ दोनों ऑटो उछलकर गड्ढों में जा गिरे।
विज्ञापन
5 of 13
आगरा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं पास में ही खड़े अभय कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सबसे पहले घायलों को ऑटो से बाहर निकालना शुरू किया। घायलों को निकालते समय उनके कपड़े खून से सन गए थे। हादसे के बाद मृतकों का सामान बिखर गया। इनमें गंगाजल से भरी केन भी शामिल थीं। यह घटनास्थल पर ही पड़ी हुई थीं। मृतकों के चप्पल-जूते और अन्य सामान भी था।
विज्ञापन
6 of 13
आगरा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के बाद लगा जाम
आगरा-जलेसर मार्ग पर हुए भीषण हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। घायलों और मृतकों को अस्पताल भेजने के बाद जाम खुलवाया। इसी दौरान कुछ बाइक सवार बिना हेलमेट और तीन सवारी बैठाकर निकलते दिखाई दिए। पुलिस ने बिना हेलमेट और तीन सवारी वाले कई बाइक सवारों के चालान काटे।
विज्ञापन
7 of 13
आगरा में भीषण सड़क हादसा, विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी का उजड़ा सुहाग तो कोई हुआ अनाथ
तीर्थ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हुए सड़क हादसे ने पांच परिवारों को कभी न भरने वाले जख्म दिए हैं। इस भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांचों बुजुर्ग अपने परिवारों के मुख्य कर्ताधर्ता थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में चूल्हे नहीं जले। परिवारों में चीत्कार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी व रिश्तेदार उन्हें संभालते नजर आए।
8 of 13
आगरा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुजुर्गों के साथ चली गई घर की रौनक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांचों लोग अपने परिवार के मार्गदर्शक और प्रमुख थे। ये सभी बुजुर्ग खेती-किसानी के गुर से अपने घर का भरण-पोषण कर रहे थे। अब इन परिवारों के सामने न केवल भावनात्मक बल्कि आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। किसी ने अपना पिता खोया है तो किसी का सुहाग हमेशा के लिए उजड़ गया।
9 of 13
आगरा में भीषण सड़क हादसा, क्षतिग्रस्त ऑटो जेसीबी से निकालते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे पर एसएन में किया अलर्ट, लगाई अतिरिक्त ड्यूटी
हादसे की जानकारी होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया गया। हड्डी, सर्जरी, मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों की विशेष टीम भी बनाई। वरिष्ठ चिकित्सकों की अतिरिक्त ड्यूटी भी लगाई। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि हादसे की जानकारी पर डॉक्टरों को अलर्ट करते हुए अतिरिक्त चिकित्सकों की भी व्यवस्था की गई थी।
दवा ने बचा ली रामअवतार की जान
आगरा स्टेशन से रामअवतार (70) भी टेंपो में बैठे थे, लेकिन उन्हें टेढ़ी बगिया से दवा लेनी थी। दवा लेने में देर हो जाती, इसलिए वे टेंपो से उतर गए और साथियों को गांव के लिए रवाना कर दिया। इस बारे में उन्होंने साथियों को बोला था कि घर पर खबर कर दे दें। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने राहत की सांस ली। दवा ने उनकी जान बचा ली।
11 of 13
हादसे के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो घायलों के परिजन पहुंचे
इस हादसे में सेवानिवृत्त दारोगा विजय सिंह (65) निवासी गांव धाधऊ और धनप्रसाद (65) निवासी नगला मनी घायल हैं। दोनों का उपचार आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दोनों घायलों के परिजन व रिश्तेदार सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। इसमें धन प्रसाद की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है।
12 of 13
हादसे के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नशे में धुत कंटेनर चालक ने दो ऑटो को रौंदा, 6 की मौत
आगरा के थाना खंदौली इलाके के ग्राम नगला चंदन के पास आगरा-जलेसर मार्ग पर शनिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे नशे में धुत 80 किमी. की रफ्तार से कंटेनर चला रहे चालक ने सवारियों से भरे दो ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों ऑटो हवा में उछलकर सड़क किनारे बने गड्ढों में पेड़ों के बीच जा गिरे। एक ऑटो में सवार पांच श्रद्धालुओं और चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं दूसरे ऑटो में बैठे चार लोग घायल हो गए। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और कालिंदी विहार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार की हालत गंभीर बनी हुई है।