फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक पल में सब खत्म, किसी का सिर फटा तो किसी के शरीर में धंसी सरिया; छह लोगों की भयावह मौत देख कांपे लोग

Sun, 01 Feb 2026 10:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ग्राम नगला चंदन के पास आगरा-जलेसर मार्ग पर कंटेनर ने सवारियों से भरे दो ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों ऑटो हवा में उछलकर सड़क किनारे बने गड्ढों में पेड़ों के बीच जा गिरे। एक ऑटो में सवार पांच श्रद्धालुओं और चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए। 
विज्ञापन
1 of 16
agra road accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आगरा-जलेसर मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे का मंजर देखकर लोगों के दिल कांप गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक तेज धमाका हुआ। उनकी नजर गई तो ऑटो हवा में उछलते हुए दिखाई दिए। एक महिला ऑटो से निकलकर कंटेनर के आगे गिर गई मगर उसकी जान बच गई। पहले टकराए ऑटो में सवार आठ लोग फंस गए। घायलों की चीखपुकार सुनकर सभी लोग दौड़ पड़े। ऑटो में फंसे लोगों में किसी के सिर से खून निकल रहा था तो किसी के हाथ-पैरों में लोहे की सरिया घुसी हुई थी। सड़क पर भी खून ही खून बिखरा था। किसी तरह लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

2 of 16
आगरा में भीषण सड़क हादसा, क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शी हरी मोहन और सुशील राजपूत ने बताया कि वे नगला चंदन गांव में अपनी खाद-बीज की दुकान पर बैठे हुए थे। तभी जलेसर की ओर से एक कंटेनर आता दिखाई दिया, जो अनियंत्रित हो रहा था। आरोप है कि कंटेनर चालक शराब के नशे में था और वाहन को ठीक से नियंत्रित नहीं कर पा रहा था। 
 
विज्ञापन

3 of 16
आगरा में भीषण सड़क हादसा, क्षतिग्रस्त ऑटो जेसीबी से निकालते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कंटेनर चालक ने गलत दिशा में जाकर ऑटो को टक्कर मारी
इसी दौरान सामने से आ रहे सवारियों से भरे दोनों ऑटो को कंटेनर चालक ने गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी। तेज धमाके के साथ दोनों ऑटो उछलकर गड्ढों में जा गिरे। वहीं पास में ही खड़े अभय कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सबसे पहले घायलों को ऑटो से बाहर निकालना शुरू किया।

4 of 16
आगरा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायलों को निकालते समय उनके कपड़ों पर खून लग गया। हादसे के बाद मृतकों का सामान बिखर गया। इनमें गंगाजल से भरी केन भी शामिल थीं। यह घटनास्थल पर ही पड़ी हुई थीं। मृतकों के चप्पल-जूते और अन्य सामान भी था।
विज्ञापन

5 of 16
आगरा में भीषण सड़क हादसा, जानकारी देते बुजुर्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक साथ उठीं 5 अर्थियां चीत्कारों से गूंजा धाथऊ
आगरा के खंदौली क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे ने सहपऊ के गांव धाधऊ को ऐसा घाव दिया है, जिसकी टीस शायद ही कभी कम हो सके। शनिवार रात जैसे ही एंबुलेंस के सायरन की आवाज गांव की सीमा में गूंजी, पूरे गांव में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

6 of 16
आगरा में भीषण सड़क हादसा, विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे ने पांच परिवारों को गम में डुबोया
अपनों को खोने के गम में हर घर की दहलीज पर सिर्फ चीत्कार और सिसकियां सुनाई दे रहीं थीं इस दर्दनाक हादसे ने देखते ही देखते पांच हंसते-खेलते परिवारों को गम में डुबो दिया। शनिवार देर शाम एक-एक कर शव गांव आने शुरू हुए। रात करीब आठ बजे तक सभी शव गांव आ गए थे। जैसे ही शव गांव पहुंचे, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग पीड़ित परिवारों को ढाढ़स बंधाने उमड़ पड़े। 

 
विज्ञापन

7 of 16
आगरा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बूढ़े हों या बच्चे, गांव का शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति था, जिसकी आंखें इस मंजर को देखकर नम न हुई हों। रात के अंधेरे में 1200 परिवार के इस गांव में केवल चीखें ही सुनाई दे रहीं थीं। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में इतना बड़ा और भयावह मंजर पहले कभी नहीं देखा। जब एक साथ पांच शवों की अंतिम विदाई की तैयारी शुरू हुई, तो पूरा गांव फफक पड़ा। 

8 of 16
आगरा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो मृतकों के परिवार भूमिहीन
हादसे की जानकारी पर डीएम के निर्देश पर राजस्व टीम पारिवारिक स्थिति जानने के लिए गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों से बातचीत की और ब्योरा जुटाया। टीम को बताया गया कि मृतक लखमीचंद्र शर्मा और देवकीनंदन के परिवार भूमिहीन है। दोनों परिवारों के लोग दूसरे के खेतों में मजदूरी करते हैं।
 

9 of 16
आगरा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नशे में धुत कंटेनर चालक ने दो ऑटो को रौंदा, 6 की मौत
आगरा के थाना खंदौली इलाके के ग्राम नगला चंदन के पास आगरा-जलेसर मार्ग पर शनिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे नशे में धुत 80 किमी. की रफ्तार से कंटेनर चला रहे चालक ने सवारियों से भरे दो ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों ऑटो हवा में उछलकर सड़क किनारे बने गड्ढों में पेड़ों के बीच जा गिरे। एक ऑटो में सवार पांच श्रद्धालुओं और चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए। 

 

10 of 16
आगरा में भीषण सड़क हादसा, क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं दूसरे ऑटो में बैठे चार लोग घायल हो गए। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और कालिंदी विहार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद लंबा जाम लग गया।
 

11 of 16
मृतक उदयवीर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस के धाधऊ गांव निवासी रामअवतार (70) ने बताया कि गांव के आठ लोगों के साथ वह 20 जनवरी को धार्मिक यात्रा पर निकले थे। जगन्नाथपुरी से दर्शन के बाद चित्रकूट पहुंचे थे, जबकि उनके एक साथी हरिहर जबलपुर में ही रुक गए थे। चित्रकूट से महाकौशल एक्सप्रेस से शनिवार सुबह आठ लोग आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे। 

 

12 of 16
मृतक लखमीचंद्र की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव के बृजमोहन उर्फ बिज्जो (52), धनप्रसाद (60), लखमीचंद्र (62), देवकीन देवकीनंदन उर्फ बिल्ला मिस्त्री (60), विजय सिंह (62), रनवीर (75) और उदयवीर सिंह (60) कैंट स्टेशन पर उतर गए जबकि रामअवतार राजामंडी स्टेशन तक गए। सात लोगों ने कैंट स्टेशन से सादाबाद के लिए आजमपाड़ा, शाहगंज निवासी शाहिद (40) का ऑटो बुक किया था। चालक रामबाग होते हुए सवारियों को लेकर टेढ़ी बगिया से जलेसर रोड पर आया।

13 of 16
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गांव नगला चंदन के पास एक ऑटो श्रद्धालुओं के ऑटो से आगे चल रहा था। तभी शाहिद ने ऑटो को ओवरटेक करने का प्रयास किया। जलेसर से आगरा की ओर तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने दोनों ऑटो को एक के बाद एक टक्कर मार दी। धमाके की आवाज के साथ दोनों ऑटो कई फीट उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में पेड़ों के बीच जा गिरे। 
 

14 of 16
हादसे के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों के परखच्चे उड़ गए। आसपास के दुकानदार और राहगीर दौड़ पड़े। वहीं, चालक कंटेनर लेकर भागने लगा। लोगों ने पीछा कर कंटेनर पर पथराव कर दिया, तब चालक अवनीश निवासी खेरगढ़ शिकोहाबाद ने कंटेनर रोका। लोगों ने कहा- वह नशे की हालत में था। ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। बाद में पुलिस ने आकर उसे हिरासत में लिया।

15 of 16
हादसे के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि हादसे में बृजमोहन, लखमीचंद्र, रनवीर, देवकीनंदन और शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उदयवीर और रिटायर्ड दरोगा विजय सिंह को ट्रांस यमुना इलाके एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उदयवीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
 
विज्ञापन

16 of 16
मृतक रनवीर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विजय सिंह की हालत गंभीर है। एक अन्य घायल धनप्रसाद को एसएन में भर्ती कराया गया, जहां से परिजन निजी अस्पताल में ले गए। वहीं दूसरे ऑटो का चालक रुनकता निवासी मन्नू, हसीना, रानी और सलमान घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें