विवि को बर्बाद करके रख दिया-राज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला
विवि को बर्बाद करके रख दिया
लगातार दूसरी बार दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के निशाने पर आंबेडकर विवि के शिक्षक रहे। शिकायतों से परेशान कुलाधिपति राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपने दीक्षांत भाषण में साफगोई से कहा कि शिक्षकों ने लड़ाई झगड़े के अलावा कुछ नहीं किया। दस साल में विवि को बर्बाद करके रख दिया। पीएचडी हासिल की, पर संस्कार नहीं लिए। उनका परिवार विवि से मिले वेतन से चलता है, पर न सहयोग करते हैं न काम, फिर अध्यापक रहने का कोई अर्थ नहीं।
जो काम करें, उन्हें दें जिम्मेदारी...
राज्यपाल की नाराजगी यहीं नहीं रुकी। उन्होंने कहा कि काम नहीं करना तो मत करिए, पर विवि की बुराई मत करिए। घर बैठिए। कुलपति से कहा कि जो काम करें, उन्हें जिम्मेदारी दें। चार साल बाद जब विवि के 100 साल का उत्सव होगा, तब तक नैक की ए प्लस प्लस ग्रेडिंग लानी होगी। दस साल का विजन डाक्यूमेंट बनाएं और मेरे सामने रखें।