फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बेल्जियम के पर्यटक से लूट की सूचना पर पुलिस बनी रही चकरघिन्नी, जांच में मामला निकला कुछ और

Thu, 15 Sep 2022 12:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस के साथ गोवा का पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल देखने आगरा आए एक पर्यटक ने पुलिस को सूचना दी कि उसका कीमती सामान लूट लिया गया है। पुलिस से फर्राटेदार अंग्रेजी में बात की। खुद को बेल्जियम में टेस्ली कंपनी का कर्मचारी बताया। विदेशी पर्यटक से लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मंगलवार शाम से बुधवार शाम तक पुलिस चकरघिन्नी बनी रही। 24 घंटे की जांच के बाद पर्यटक की पोल खुल गई। पुलिस के अनुसार पर्यटक गोवा का रहने वाला है। उसने आर्थिक मदद पाने के लिए लूट की कहानी बताई थी। अब पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। 

गोवा का रहने वाला पर्यटक मंगलवार को सदर थाने पहुंचा। उसने बताया कि वह बेल्जियम में टेस्ला कंपनी में काम करता है। 11 सितंबर को गोवा से मथुरा आया था। इसके बाद मंगलवार को ताजमहल देखने कैब बुक कर आगरा पहुंचा। हाईवे पर कैब से उतरने के बाद उसने होटल देखने के लिए ऑटो किया। उसे करेंसी एक्सचेंज करनी थी। उसने चालक से जानकारी ली। ऑटो चालक करीब एक घंटे तक उसे शहर में घुमाता रहा। इसके बाद उसका कीमती सामान लूटकर फरार हो गया। 
विज्ञापन

2 of 5
गोवा का पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
पर्यटक ने बताया कि ऑटो चालक और उसके साथी उससे लैपटॉप, मोबाइल कैमरा और आठ हजार यूरो के साथ ट्रॉली बैग लूट ले गए। पर्यटक ने फर्राटेदार अंग्रेजी में बात की। पुलिस ने भी एकबारगी घटना पर विश्वास कर लिया। मामले को गंभीरता से लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस के साथ गोवा का पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पर्यटक के बताए गए स्थानों पर पहुंचकर जांच की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन लूट का कोई साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। इस पर उससे पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई उगल दी। 

4 of 5
ताजमहल देखने आया था पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
पर्यटक ने बताया कि उसका नाम सेवी है। वह कोई काम नहीं करता। बेल्जियम भी कभी नहीं गया। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। कुछ दिनों पहले वह अकेले घूमने निकला था। आगरा ताजमहल देखने आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
पर्यटक के मुताबिक उसका मोबाइल चोरी हो गया। गोवा वापस जाने के लिए रुपये भी नहीं बचे। इसलिए उसने लूट की झूठी कहानी बनाई। उसे लगा कि पुलिस से उसे आर्थिक मदद मिल जाएगी, लेकिन जांच में उसकी पोल खुल गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें