आगरा में एत्मादपुर स्थित झरना नाला के जंगल में पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जेल भेजे गए तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। इसमें फोरेंसिक साक्ष्यों को अहम माना गया है। चार्जशीट को जल्द सीओ एत्मादपुर के कार्यालय में भेजा जाएगा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता 29 मार्च की शाम को ससुराल से मायके एत्माद्दौला क्षेत्र जा रही थी। झरना नाले के पास मोटर साइकिल सवार तीन युवकों ने रोक लिया था। जंगल में ले जाकर पति की पिटाई की। विवाहिता से दुष्कर्म किया। इससे पहले पति के साथ अपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी खींचे थे। कुंडल और रुपये भी लूट लिए थे।
विज्ञापन
2 of 5
आरोपियों ने जंगल में की थी वारदात
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंचकर सूचना दी थी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे में शाहदरा निवासी गौरी, मोनू और एक अज्ञात को नामजद किया था। बाद में अज्ञात आरोपी की पहचान योगेश के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। थाना एत्मादपुर के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी जेल में हैं। उनके खिलाफ चार्जशीट लगा दी गई है।
विज्ञापन
3 of 5
आरोपी योगेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक साक्ष्य अहम
सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल, कपड़े, डंडा, कुंडल और रुपये बरामद किए गए थे। कपड़ों और मोबाइल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। पीड़िता और उसके पति के बयान दर्ज कराए गए थे। मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटो मिले थे। यह केस में अहम साक्ष्य है।
4 of 5
आरोपी गौरीशंकर
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना के बाद आरोपी गौरीशंकर निवासी इंदिरा ज्योति नगर, शाहदरा को 31 मार्च को गिरफ्तार किया था। उसने अपने एक साथी का नाम योगेश कुमार निवासी पालीवाल गली, शाहदरा बताया था। आरोपी योगेश कुमार को पुलिस ने वाटरवर्क्स चौराहे से गिरफ्तार किया था वो शहर छोड़कर भागने की फिराक में था।
आरोपी ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका समझा था
पुलिस के पूछताछ में आरोपी योगेश कुमार ने बताया था कि झरना नाला के पास उसके रिश्तेदार की दुकान है। वह गौरी और मोनू के साथ होली खेलने गया था। रास्ते में रिश्तेदार की दुकान पर खड़ा हो गया। तभी पति-पत्नी आते दिखे। उन्हें देखकर पीछे लग गए। दोनों को रोकने के बाद धमकी दी। इसके बाद जंगल में ले गए। उनसे गालीगलौज की। तीनों आरोपियों को लग रहा था कि पति-पत्नी प्रेमी-प्रेमिका हैं। हालांकि पूछने पर दोनों पति-पत्नी ही बता रहे थे।