फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर पर हमला: इस तरह 25 साल की दोस्ती बदली दुश्मनी में, दीवानी और मैरिज होम में झगड़े के बाद आफिस में मारी थी गोली

Sat, 16 Jul 2022 06:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
घायल बिल्डर की हालत गंभीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में  बोदला चौकी के पास स्थित टीआरएस मॉल में बिल्डर राजीव गुप्ता को गोली मारने के आरोपी साझीदार अशोक तोमर को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे रुपयों के हिसाब का विवाद है। इसको लेकर दोनों साझीदारों के बीच दीवानी में विवाद हुआ। फिर मैरिज होम पर भी झगड़ा हो गया। तीसरी बार अशोक तोमर ने माल में आकर तीन गोलियां चर्लाईं। उधर, घायल बिल्डर की हालत स्थिर बनी है।

बृहस्पतिवार शाम को घटना हुई थी। न्यू शाहगंज निवासी राजीव गुप्ता का बोदला स्थित टीआरएस मॉल में आफिस है। वह आफिस में बैठे हुए थे। तभी उनको गोलियां मारी गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके एक गोली सिर तो दूसरी गर्दन के पास लगी है। डाक्टर ने पुलिस को बताया कि अभी हालत स्थिर है। मामले में राजीव के भाई शरद गुप्ता ने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें अशोक तोमर के अलावा उसके बेटे सोनू भी नामजद किया है। अन्य आरोपी भी हैं। आरोप लगाया है कि अशोक तोमर अपने बेटे और अन्य लोगों के साथ मॉल में आया। आफिस में घुसकर भाई राजीव को गोली मार दी। राजीव का बेटा आ गया। आरोपी धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

2 of 5
मॉल के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी अशोक तोमर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त कर लिया है। उससे तीन गोलियां चलाई गई थीं। रिवाल्वर को जब्त कर लिया गया है। लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
मॉल के बाहर खड़ी फॉरेंसिक टीम की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

25 साल की दोस्ती दुश्मनी में बदली

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि राजीव गुप्ता और अशोक तोमर के बीच 25 साल से दोस्ती है। दोनों माल में भी बराबर के हिस्सेदार हैं। राजीव के भाई शरद गुप्ता ने पुलिस को यही बताया कि राजीव और अशोक तोमर बृहस्पतिवार सुबह 11:30 बजे साथ ही दीवानी गए थे। उन्हें एक केस के संबंध में अपने अधिवक्ता से मिलना था। मगर, दोनों के बीच विवाद हो गया। तब वो दोनों चले आए। बिचपुरी मार्ग स्थित मैरिज होम पर आ गए। दोनों के बीच मैरिज होम पर भी झगड़ा हो गया। तब राजीव गुप्ता आफिस पर आ गए। पीछे से अशोक तोमर भी पहुंच गया। उसने गोलियां चला दीं। इससे पहले उससे रुपयों के हिसाब को लेकर सात साल से विवाद चल रहा है। उधर, पूछताछ में अशोक तोमर ने यही कहा कि गुत्थमगुत्था में गोली चली है। मगर, पुलिस उसके बयान से संतुष्ट नहीं थी। पुलिस का यही मानना हैकि उसने हत्या के इरादे से ही हमला बोला था। उसने एक के बाद एक गोली चलाईं।

4 of 5
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

दो मुकदमे दर्ज हुए, एक में भी गिरफ्तारी नहीं

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि अशोक तोमर के खिलाफ पूर्व में दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमेें एक मुकदमा वर्ष 2018 में लिखा गया था। इसमें धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज सहित अन्य धारा लगी थी। अशोक तोमर के साथ नामजद आरोपियों में राजीव गुप्ता सहित सहित अन्य लोग भी थे। मामले में चार्जशीट लग चुकी है। मगर, गिरफ्तारी किसी की नहीं हुई। दूसरा मुकदमा धोखाधड़ी का वर्ष 2020 में थाना जगदीशपुरा में लिखा गया। इसमें विवेचना जारी है। दो मुकदमों में से एक में भी गिरफ्तारी न होने से सवाल भी खड़ा हो गया है। उध्रर, अशोक तोमर का शस्त्र लाइसेंस वर्ष 2005 में बना था। उसके खिलाफ दो मुकदमे होने के बावजूद शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण हो गया। इसके लिए खुद थाना पुलिस ही रिपोर्ट देती है। अब सवाल उठता है कि रिपोर्ट में मुकदमों को जिक्र क्यों नहीं किया गया। पुलिस अधिकारी जांच कराएंगे तो रिपोर्ट लगाने वाले दरोगा भी जांच के घेरे में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डाक्टर

परिजन परेशान

राजीव गुप्ता की हालत स्थिर है। परिजनों का हाल बेहाल है। डाक्टर ने उनसे बोला है कि अभी राजीव की हालत में सुधार होने पर 72 घंटे का समय लगेगा। इसके बाद ही आपरेशन हो सकेगा। तब तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें