फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क पर बिखरे आम...खून से सनी लाशें, मंजर देख कांप गई रूह; घूमने निकले तीन बुजुर्गों सहित चार की मौत

Wed, 18 Jun 2025 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में सुबह-सुबह भीषण हादसा हुआ। आम लेकर आ रही मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान डिवाइडर पर बैठे तीन बुजुर्गों को कुचल दिया। हादसे में गाड़ी चालक की भी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
1 of 5
आगरा सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के  थाना ट्रांस क्षेत्र के शाहदरा फ्लाई ओवर पर दर्दनाक हादसा हुआ। बुधवार सुबह लखनऊ मंडी से मैक्स में आम भरकर ला रही गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। अचानक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित हो गई। चालक उसे संभाल नहीं पाया। मैक्स डिवाइडर में टकराकर पलट गई। 

इस दौरान हाईवे किनारे सुबह-सुबह टहलने के लिए निकले तीन लोग दब गए। वहीं चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।  गंभीर घायलों को उपचार के लिए जब तक अस्पताल भेजा जाता, तब तक चार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मैक्स गाड़ी का परिचालक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें -  UP: कमरे में जमीन पर सो रही थी छात्रा, रेंगते हुए आई मौत...आधी रात को मच गई चीख-पुकार; बच न सकी जान


 
विज्ञापन

2 of 5
आगरा सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रफ्तार ने ली जान
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैक्स गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी इतनी तेजी से पलटी कि सड़क किनारे बैठे लोगों को बचने का मौका ही नहीं मिला। 

 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनकी हुई मौत
हादसे में शाहदरा निवासी 65 वर्षीय राजेश पुत्र लाखन सिंह, 60 वर्षीय रामेश्वर पुत्र बुद्धराम, 63 वर्षीय हरीबाबू पुत्र स्व. धुरीलाल, वहीं गाड़ी चालक कृष्णा की मौत हो गई। वहीं गाड़ी का क्लीनर गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए एसएन अस्पताल भेजा गया है। 

ये भी पढ़ें -  UP: पुलिस क्यों करती है मुठभेड़, वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताई हकीकत...आगरा पुलिस ने एक महीने में दबोचे 25 बदमाश


 

4 of 5
आगरा सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके पर पहुंचे अधिकारी
आगरा में सुबह-सुबह हुए भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर एसीपी हेमंत कुमार पहुंच गए। इस दौरान हादसा स्थल पर आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसीपी हेमंत कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव 
एसीपी हेमंत कुमार ने बताया कि थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में आम से भरे मैक्स वाहन के पलटने की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में मृत चार व्यक्तियों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें