फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्मार्ट सिटी आगरा है ये...पहली बारिश भी न झेल सकी, सड़कें धंसी और फंस गईं कारें, तस्वीरें कर देंगी हैरान

Wed, 18 Jun 2025 08:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा स्मार्ट सिटी प्री-मानसून की बारिश को नहीं झेल सकी। हाईवे से लेकर गली-मोहल्लों तक में पानी भर गया। सड़कें धंसने से कारें फंस गईं। टेढ़ी बगिया पर वाहन फंसे नजर आए। भीषण जाम ने परेशान कर दिया। 

 
विज्ञापन
1 of 6
आगरा में बारिश के बाद का हाल - फोटो : अमर उजाला
दहकते जून के महीने में लगातार दूसरे दिन भी बारिश राहत लेकर आई, लेकिन नालों की सफाई न होने से यही बारिश खुशनुमा अनुभव की जगह आफत बन गई। चोक पड़े नाले उफनाए तो गली-मोहल्लों और सड़कों पर पानी भर गया। हाईवे पर भी जलभराव हुआ। हर गली, सड़क पर जलभराव हुआ तो अफसर निरीक्षण के लिए निकले। नगर निगम की टीम जुटी तब 2 घंटे में पानी निकला। बारिश के कारण 9 जगह सड़कें भी धंसीं, जिनमें वाहन फंस गए। टेढ़ी बगिया पर बस के फंसने से 3 घंटे तक अलीगढ़ रोड जाम रहा।

मंगलवार को प्री-मानसून की बारिश ने नगर निगम के दावों की सच्चाई सभी के सामने ला दी। शहर के हर हिस्से में चोक पड़े नाले जलभराव की वजह बने। बल्केश्वर, लाल मस्जिद, राधा नगर, महावीर नगर, सुल्तानगंज पुलिया, मुगल रोड, हाथरस रोड, कालिंदी विहार, 100 फुटा रोड, टेढ़ी बगिया, बिजलीघर चौराहा, सेंट जोंस, लोहामंडी, तोता का ताल, कैलाशपुरी रोड, मास्टर प्लान रोड, आवास विकास कॉलोनी, केदार नगर, शंकरगढ़ की पुलिया, रामनगर पुलिया, मारुति एस्टेट रोड, मानस नगर रोड, कटरा वजीर खां, यमुना किनारा, वीआईपी रोड अर्जुन नगर, खेरिया मोड़, अजीत नगर, नरीपुरा, शमसाबाद रोड, उखर्रा, ग्वालियर रोड पर एक से ढाई फुट तक जलभराव हो गया।

 
विज्ञापन

2 of 6
घरों में भरा पानी, सोफा, बेड पानी में डूबे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घरों में भरा पानी, सोफा, बेड पानी में डूबे
बल्केश्वर रोड के लाल मस्जिद, वाटरवर्क्स चौराहा और राधा नगर में लोगों के घरों में पानी भर गया। घरों में पानी भरने से सोफा, बेड तक पानी में डूब गए। दयालबाग में सौ फुटा रोड और पुष्पांजलि गार्डन के सामने के रोड पर नाला और सड़क एक समान हो गए। लोगों को पता ही नहीं चला कि नाला और सड़क कहां तक है।

 
विज्ञापन

3 of 6
जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मीरा देवी, पुष्पा ने बताया कि घर का सामान पानी में डूब गया। पानी निकला तो 2 घंटे सफाई करने में बीते। नाले का गंदा पानी और कीचड़ से बदबू फैल गई। नाले का पानी भरने से लोग रात तक घरों से सिल्ट और कीचड़ निकालते रहे। सुभाष बाजार रेलवे पुल के नीचे और काजीपाड़ा में कई फुट तक पानी भर गया।

 

4 of 6
दुकानों में भरा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुकानों में भरा पानी, हुआ नुकसान
शहर में रोशन मोहल्ला, राजामंडी, बिजलीघर, बल्केश्वर, खेरिया मोड़ की दुकानों में पानी भर गया। इससे दुकानदारों का नुकसान भी हुआ है। शिवाजी मार्केट एसोसिएशन के श्याम भोजवानी ने बताया कि बारिश से दुकानदारों का काफी नुकसान हो गया। कपड़े और जूते की दुकानों में पानी भर जाने से यह खराब हो गए। राजामंडी बाजार कमेटी के महामंत्री नरेंद्र अमरनानी ने बताया कि कपड़े के साथ फैशन और कॉस्मेटिक्स की दुकानों में पानी भरा रहा। दुकानदार जिस कुर्सी पर बैठे, उसके पाये पानी में डूबे रहे। नगर निगम ने बिजलीघर पर जलभराव न होने पर सफाई के दावे किए थे, लेकिन मंगलवार को निगम के दावे फेल हो गये। अलबतिया रोड, शंकरगढ़ पुलिया की ओर भी दुकानों में जलभराव हुआ।

 
विज्ञापन

5 of 6
फंस गई कार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सड़कें धंसने से वाहन फंसे
सड़कों पर पानी भर जाने से 9 जगह सड़कें धंस गईं, जिसमें कई कारें फंस गई। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-5 में दो कारें सड़क धंसने से फंस गईं। यहां पानी की लाइन का काम किया गया था। इसी तरह महर्षिपुरम में मंदिर के पीछे जल निगम की खुदाई वाली जगह कार फंस गई, जिसे रात तक निकालने की कवायद चलती रही। गैलाना, खंदारी रोड, दयालबाग, धांधुपुरा रोड और पश्चिमपुरी में सड़कें धंसने से कारें फंसी रही। गनीमत रही कि सभी जगह कारें पार्किंग की स्थिति में थीं। बारिश के कारण हुए जलभराव में वाहन भी फंस गए। साइलेंसर में पानी भरने से इंजन बंद हो गए, जिस वजह से धक्का देकर वाहनों को ले जाना पड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सड़कों पर जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त, कंट्रोल रूम बनाया
बारिश के बाद जैसे-जैसे जलभराव की शिकायतें आईं, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने अफसरों को फील्ड में भेजा। वह भी जलभराव देखने निकले। खेरिया मोड़, चर्च रोड, शमशाबाद रोड और हाथरस रोड पर जलभराव से निपटने के लिए पंप लगाकर पानी निकालने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय किया गया है। दो कर्मचारियों को तैनात किया है। कंट्रोल रूम में 1533 और 18001803015 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें