फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग के हाथ में लिपट गया चार फीट लंबा कोबरा सांप, तस्वीरों में देखें क्या हुआ...

Sat, 22 Aug 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
बुजुर्ग के हाथ में लिपटा कोबरा - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के बटेश्वर में कोबरा सांप के कारण तीन दिन तक एक परिवार दहशत में रहा। करीब चार फीट लंबा कोबरा घर में घुस गया था। शुक्रवार को कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने कोबरा को पकड़ा तो लिया, लेकिन इस दौरान ऐसा वाक्या हो गया, जिसे देखकर लोग सन्न रह गए। 
विज्ञापन

2 of 5
कोबरा - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर के चौबन टूला में बुधवार को राजकुमार के घर में कोबरा सांप घुस गया। राजकुमार ने पड़ोसियों की मदद से सांप को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वो घर में कहीं छिपकर बैठ गया। कोबरा के कारण परिवार के लोग कमरों में जाने से डर रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
कोबरा का फन पकड़े बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
दो दिन तक कोबरा घर से बाहर नहीं निकला। वन विभाग को सूचना दी गई। शुक्रवार को वन विभाग की टीम के साथ मई गांव निवासी मायाराम भी कोबरा पकड़ने को राजकुमार घर पहुंचे। इस दौरान मायाराम बाल बाल बच गए। कोबरा उनके हाथ में लिपट गया। 

4 of 5
कोबरा रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
मायाराम के हाथ कोबरा लिपटा देख लोग सन्न रह गए। गनीमत रही कि मायाराम ने कोबरा का फन कसके पकड़कर रखा था। वन कर्मी ने किसी तरह कोबरा को मायाराम के हाथ से हटाने के बाद थैले में बंद कर लिया। इसके बाद गांव से दूर बीहड़ में छोड़ दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोबरा पकड़कर बीहड़ में छोड़ा - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग के दरोगा राजेश परिहार ने बताया कि यह कोबरा प्रजाति का सांप था। करीब तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे पकड़कर बीहड़ में छोड़ दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें