न कभी देखा न सुना... ताजनगरी में ऐसा ही होगा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया का स्वागत। पत्नी, बेटी और दामाद के साथ ताज का दीदार करने आ रहे ट्रंप को हर कदम पर ब्रज और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देगी।
विज्ञापन
2 of 11
डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप
- फोटो : PTI
ट्रंप का एयरफोर्स वन उतरेगा, इसका गेट खुलेगा। ट्रंप और मेलानिया गेट पर आएंगे तो सामने मयूर नृत्य की झलक देखने को मिलेगी। कलाकार भारत मां की जय का घोष कर रहे होंगे।
विज्ञापन
3 of 11
मयूर नृत्य का पूर्वाभ्यास करते कलाकार
- फोटो : Amar Ujala
एयरपोर्ट पर ट्रंप दंपती 15 मिनट रहेंगे। यहां 800 कलाकार उनके सामने नृत्य की प्रस्तुति देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, महापौर नवीन जैन भी मौजूद रहेंगे।
4 of 11
खेरिया चौराहे पर सेल्फी प्वाइंट
- फोटो : Amar Ujala
ट्रंप खेरिया से निकलने के बाद सबसे पहले जिस खेरिया चौराहा पर पहुंचेंगे, वहां सेल्फी प्वाइंट है। इस पर तिरंगा लहरा रहा है। शहीदों की तस्वीरें लगी हैं। चौराहों को सजाया गया है। यहां भी नृत्य होगा। मंच बना है। फूलों वाले पौधे लगाए गए हैं। दीवारों को पीले रंग में रंगा गया है।
विज्ञापन
5 of 11
ब्रज की कलाकार
- फोटो : Amar Ujala
ट्रंप के रास्ते के 21 चौराहों पर मंच बनाए गए हैं। 3000 कलाकार नृत्य, नाटिका, कठपुतली शो पेश करेंगे। इनमें से एक हजार कलाकार ब्रज के हैं।
विज्ञापन
6 of 11
लोक कलाकार
- फोटो : Amar Ujala
ताज के पास भी जबरदस्त तैयारी है। अयोध्या, महोबा, वाराणसी, लखनऊ सहित पूरे प्रदेश से लोक कलाकार आए हैं। ट्रंप मेलानिया को हर कदम पर संस्कृति का नया रंग नजर आएगा।
विज्ञापन
7 of 11
वॉल पेटिंग करता कलाकार
- फोटो : Amar Ujala
सिर्फ कलाकार ही नहीं है, दीवारों को भी सजाया गया है। इन पर बरसाने की लठामार होली, मयूर नृत्य, चरकुला, बम रसिया, रासलीला, फूलों की होली पेश की जाएगी।
8 of 11
लोक कलाकार
- फोटो : Amar Ujala
सबसे ज्यादा स्थानों पर बृज का चरकुला और मयूर नृत्य होगा। कलाकार और भी नृत्य की विद्याओं को प्रस्तुत करेंगे। इनमें बम नृत्य, पाई डंडा, फरुबाई, धोबिया लोकनृत्य, गिद्दा, भंगड़ा, डांडिया भी पेश करेंगे।
9 of 11
स्वागत द्वार
- फोटो : Amar Ujala
जिस पुल को कमजोर बताया गया, उसकी रंगत बदल दी गई है। पहले लाल था, अब चांदी के रंग में है। दोनों ओर स्वागत द्वार बने हैं। इन पर ट्रंप और मेलानिया का अभिवादन करते पीएम मोदी की तस्वीर है।
10 of 11
ट्रंप और मोदी के कट आउट
- फोटो : Amar Ujala
ताज से 500 मीटर पहले कार द बीस्ट से उतरते ही ट्रंप को एक ओर अपना दूसरी तरफ पीएम मोदी का कटआउट दिखेगा। यहां फूलों वाले गमले रखे हैं। कन्नौज का इत्र पानी में मिलाकर गमलों में डाला गया है।
पूर्वी गेट से रॉयल गेट के आगे तक फूलों के गमले रखे गए हैं जो मन मोह लेंगे। इनमें साल्विया, पेंजी, कोलियस, डायेन्थस, डहेलिया, गुलदावरी, हजारी गेंदा, जाफरी के फूल हैं।