फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के इस्तकबाल में गुलों से और हसीन हुआ ताजमहल, महक उठा मोहब्बत का शहर

Mon, 24 Feb 2020 09:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
ताजमहल में खूबसूरत नजारा - फोटो : Amar Ujala
मिसाल-ए-मोहब्बत ताजमहल की खूबसूरती की पूरी दुनिया दीवानी है। यही वजह है कि जब भी कोई राष्ट्राध्यक्ष भारत आता है तो ताज का दीदार जरूर करता है। आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताज का दीदार करेंगे। उनके इस्तकबाल के लिए संगमरमर की यह स्मारक सज-धजकर और हसीन हो गई है। अगली स्लाइड्स में देखिए तस्वीरें... 
विज्ञापन

2 of 8
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
20 साल पहले दीदार-ए-ताज के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन आए थे। आगरा में सुरक्षा व्यवस्था के चलते पसरे सन्नाटे पर उन्होंने इसे 'भूतहा शहर' कहा था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। यह तस्वीरें इसकी गवाह हैं।
विज्ञापन

3 of 8
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के स्वागत में आगरा शहर सज-धजकर ताज हो गया है तो ताजमहल और भी हसीन। फूलों की क्यारियां पर्यटकों का मन मोह रही हैं।   

4 of 8
सड़क किनारे रखे गमले - फोटो : Amar Ujala
ट्रंप की सुरक्षा तो कड़ी ही है, लेकिन रास्ते में भारतीय संस्कृति के रंग भी बिखरेंगे। खेरिया से ताजमहल तक का रास्ता भी फूलों से महका रहा है। 
विज्ञापन

5 of 8
ताजमहल परिसर में रखे गमले - फोटो : Amar Ujala
ताज परिसर में भी फूलों से सजावट की गई है। रविवार की सुबह जब पर्यटक ताज परिसर में आए तो इस सजावट को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। 
विज्ञापन

6 of 8
फूलों से महक उठा ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
पूर्वी गेट से ताजमहल के रॉयल गेट पर फूलों के गमले रखे गए हैं। जिससे धवल ताजमहल में सतरंगी नजारा नजर आ रहा है।  
विज्ञापन

7 of 8
रोशन हुई सड़क - फोटो : Amar Ujala
खेरिया से ताजमहल तक रास्ते के चौराहों पर भी भव्य सजावट की गई है। रात में तिरंगा लाइटों से शहर की सड़कें जगमगाती रहीं। 
विज्ञापन

8 of 8
नालों के किनारे रखे गए इत्र से भरे कप, लगाए गए मोगरे के फूल - फोटो : Amar Ujala
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के ताजमहल भ्रमण के दौरान पूर्वी गेट नाले की बदबू रोकने के लिए नाले के दोनों ओर खुशबूदार मोगरा के फूलों की माला और कन्नौज से मंगवाए गए इत्र के 24 स्पेशल कप लगाए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें