फिरोजाबाद की मेयर नूतन राठौर मंगलवार को परिणय सूत्र में बंध गईं। नूतन राठौर का विवाह इटावा के भरथना निवासी राजेश राठौर के पुत्र नीरज राठौर के साथ हुआ है। विवाह की रस्में धर्म नगरी वृदांवन में हुईं। कोविड-19 गाइडलाइन के कारण शादी समारोह में सीमित मेहमान ही पहुंचे। अगली स्लाइड्स में देखिए मेयर के विवाह की तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 5
मेयर नूतन राठौर (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
नूतन राठौर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मंगल सिंह राठौर की पुत्री हैं। वह उत्तर प्रदेश में सबसे कम उम्र की और फिरोजाबाद की पहली महापौर (मेयर) हैं।
विज्ञापन
3 of 5
मेयर नूतन राठौर की सगाई और शादी की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कोविड के कारण सीमित मेहमानों के बीच मेयर नूतन राठौर ने नीरज राठौर के साथ सात फेरे लिए। नीरज राठौर एनटीपीसी नोएडा में कार्यरत हैं। वह आईआईटी रुड़की के टॉपर रह चुके हैं।
4 of 5
परिवार के साथ मेयर नूतन राठौर
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि फिरोजाबाद नगर निगम बनने के बाद वर्ष 2017 में निकाय चुनाव हुए। भाजपा के टिकट पर नूतन राठौर चुनाव जीत कर फिरोजाबाद की पहली और प्रदेश की सबसे कम उम्र की महापौर बनीं।
राजनीति में कदम रखने से पहले नूतन राठौर दिल्ली में एक एनजीओ संचालित करती थीं। फिरोजाबाद के लोगों ने सोशल मीडिया पर मेयर नूतन राठौर को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।