कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया गया। ब्रज में पुलिस का सख्त पहरा रहा। आगरा एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि सेक्टर स्कीम लागू की गई। 70 से 80 स्थानों पर पुलिस तैनात की गई। वहीं मथुरा, कासगंज, मैनपुरी और फिरोजाबाद जनपद में किसान नेताओं को घरों में नजरबंद किया गया। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों ने पैदल मार्च निकाला। किसानों के समर्थन में सपा ने भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
2 of 10
ढोलना इलाके में पुलिस बल की तैनाती
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज में भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट पर रही। ढोलना इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। कासगंज शहर में पुलिस अधिकारी भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
3 of 10
फिरोजाबाद में तैनात पुलिसबल
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में भारत बंद के दौरान शहर में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रहा। किसान नेता विजेन्द्र सिंह टाइगर को पुलिस ने घर में नजरबंद किया। समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं पर पुलिस की नजर रही।
4 of 10
फिरोजाबाद मंडी में दुकान खुलने पर सब्जी लेने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में सब्जी मंडी में कुछ दुकानें खुलीं और लोग सुबह सब्जी खरीदने निकले। मंडी समिति बंद रही, गलियों में सब्जी के ठेल नहीं आईं।
विज्ञापन
5 of 10
किसान नेताओं को आवास पर पुलिस ने किया नजरबंद
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में भारत बंद के समर्थन की घोषणा के बाद किसान नेता रामवीर चौधरी और सौरभ चौधरी को नगला हवेली स्थित उनके आवास पर आगरा पुलिस अधिकारियों ने नजर बंद कर दिया। मंगलवार तड़के ही पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई। किसान नेताओं के समर्थकों को प्रदर्शन करने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से किसान नेताओं की बहस भी हुई, स्थानीय लोगों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
6 of 10
मैनपुरी में बंद को लेकर पुलिस की कड़ी निगरानी
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में बंद को लेकर सुबह से ही जिले भर में पुलिस प्रशासन निगरानी करता रहा। चौराहे पर पुलिस तैनात रही, अफसर पैदल गश्त पर निकले। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जबरन बंद कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
7 of 10
एटा में अधिकारियों ने किया पैदल मार्च
- फोटो : अमर उजाला
एटा में डीएम और एसएसपी के निर्देशन में शहर में पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। एसडीएम सदर अबुल कलाम व सीओ सिटी राजकुमार सिंह ने जीटी रोड, रोडवेज बस अड्डा समेत अन्य जगहों पर भारत बंद के मद्देनजर पैदल मार्च कर शहर का जायजा लिया। जनपद में खुफिया विभाग भी अलर्ट रहा, जगह जगह पुलिस फोर्स तैनात किया गया।
8 of 10
फतेहाबाद में भाकियू नेता राजेश शर्मा को पुलिस ने घर में नजरबंद किया
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में भाकियू नेता राजेश शर्मा को पुलिस ने घर में नजरबंद किया। वहीं देहात क्षेत्र में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी पुलिस तैनात रही।
9 of 10
लोकदल नेताओं को कोतवाली ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में लोक दल के नेताओं ने होली गेट पर प्रदर्शन किया। इसकी सूचना पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर उन्हें पकड़ा लिया। सभी को कोतवाली में ले रखा गया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
आईजी ए. सतीश गणेश एसएसपी से बात करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
कृषि कानून के विरोध में किसानों के भारत फिरोजाबाद में किसान आंदोलन के दौरान मंगलवार को भारत बंद के आह्वान असर देखने को नहीं मिला। शहर में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के कारण बाजार बंद रहे, जबकि कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार पूरी तरह से खुले रहे। आईजी जोन ए सतीश गणेश ने भी शहर में भ्रमण करके स्थिति देखी।