फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर ने शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाई चादर, आगामी फिल्म के लिए मांगी मन्नत

Fri, 10 Jan 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
दरगाह पर की चादरपोशी - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता एवं निर्देशक करण जौहर ने बृहस्पतिवार को हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी कर मन्नत मांगी। इसके पूर्व उन्होंने फतेहपुर सीकरी स्थित सभी स्मारकों को निहारा। इस दौरान करन जौहर ने सीकरी में अपनी फिल्म की शूटिंग की भी इच्छा भी जताई।
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर ने चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाई चादर - फोटो : अमर उजाला
करण जौहर बृहस्पतिवार दोपहर फतेहपुर सीकरी पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने हजरत शेख चिश्ती की दरगाह पर मत्था टेक चादर गुलपोशी की। दरगाह के सैफ मियां चिश्ती ने उन्हें दुआ कराई। 
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर के साथ फोटो खिंचाते पुलिसकर्मी व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
करण जौहर ने फतेह सीकरी में लाल पत्थर से बनी एतिहासिक इमारत जोधाबाई महल, बुलंद दरवाजा, दीवान-ए-खास, पंचमहल, ख्वाबगाह, वीरबल समेत अन्य स्मारकों को निहारा। इस दौरान पर्यटकों और पुलिसकर्मियों ने उनके साथ फोटो भी खिंचाए। 

4 of 5
चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाई चादर - फोटो : अमर उजाला
करण जौहर ने फतेहपुर सीकरी में अपनी फिल्म की शूटिंग करने की इच्छा भी जताई। हालांकि उन्होंने फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं  बताया। बता दें कि करण जौहर ने जल्द ही थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर - फोटो : social media
करण जौहर ने ट्वीट करते हुए रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) के पहले चीफ रामेश्वर नाथ काव पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। गौरतलब है कि आरएन काव ने ही भारत की खुफिया एजेंसी रॉ की नींव रखी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें