फिरोजाबाद में मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने के कारण अब मंडल भर के स्वास्थ्य अधिकारियों में हड़कंप है। बुधवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (एडी हेल्थ) डॉ. एके सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि फिरोजाबाद के अस्पताल में भर्ती मरीजों के सैंपल लखनऊ पीजीआई को भेजे गए थे। इसमें 134 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है और 47 मरीज इलेक्टोस्पाइरिस बीमारी से पीड़ित मिले हैं। उन्होंने बताया कि यह एक प्रकार का संक्रमण है, जो मच्छरों के फैलने के साथ जानवरों की यूरिन से पनपने वाले वायरस से फैलता है। मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंचे एडी हेल्थ आगरा डॉ. एके सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शुरुआत में जिले में फैली बीमारी का पता नहीं लग पा रहा था।