हरियाणा हादसा: खुशबू और वंशिका के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के मुताबिक 20 अक्तूबर बुधवार शाम सिरसागंज के ग्राम नगला अनूप से गोगा मेडी जात करने के लिए शिवकुमार का परिवार अर्टिगा गाड़ी से गांव से ही रवाना हुआ था। शिवकुमार के साथ उनकी पत्नी मुन्नी देवी (57), पुत्र मनोज उर्फ नीटू (25), रूबी पत्नी मनोज (23), खुशबू (22) पुत्री शिवकुमार, वंशिका (06 माह) पुत्री मनोज, प्रांशु (14) पुत्र सोना देवी, आरती (24) पुत्री शिवकुमार अपने गांव के पास के कोल्ड में पल्लेदारी करने वाले बबलू निवासी बिहार को कार चालक मोनू निवासी ग्राम करहरा अपनी कार से गोगा मेडी लेकर रवाना हुआ।