आगरा के खंदौली में मोहल्ला व्यापारियन में मंगलवार की दोपहर पुलिस ने नकली घी बनाने की फैक्टरी पकड़ी। पुलिस के मुताबिक यहां भैंस के सींग और जानवरों की चर्बी को आग में पिघलाकर घी बनाया जा रहा था। मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। यहां से करीब 100 किलोग्राम नकली घी बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकडे़ गए घी का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी त्रिभुवन नारायण सिंह ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन
2 of 7
नकली घी की फैक्टरी
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया की मंगलवार को मोहल्ला व्यापारियन में चर्बी से घी बनाने की फैक्टरी चलने की सूचना मिली थी। इसी फैक्टरी के बगल के बाडे़ में अवैध कट्टी खाना भी चलाया जा रहा है। पुलिस के पहुंचने पर फैक्टरी और कट्टी खाने में भगदड़ मच गई। कट्टी खाने से लोग भाग निकले। नकली घी की फैक्टरी से घी बनाते चार लोगों को पकड़ा गया। मौके से जानवरों की सींग, हड्डी, चर्बी और खुर आदि भारी मात्रा में बरामद हुए।
विज्ञापन
3 of 7
नकली घी बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके से चार कनस्तरों में बनाकर रखा घी, एक कनस्तर डालडा, चर्बी भरे 10 ड्रम, चूल्हे पर अर्धनिर्मित घी आदि बरामद किया है। पकड़ गए लोगों में फैक्टरी संचालक चांद बाबू पुत्र अज्जो, शैफी पुत्र गुड्डू, इरशाद पुत्र इकबाल, और ताहिर पुत्र साबिर निवासी मोहल्ला व्यापारियन हैं। जबकि कट्टीखाना चला रहे शल्लो पुत्र स्वालीन और शोहिल पुत्र स्वालीन फरार हो गए।
4 of 7
भैसों के सींग और जानवरों की चर्बी से घी तैयार किया जा रहा था
- फोटो : अमर उजाला
एसओ ने बताया कि यहां भैसों के सींग और जानवरों की चर्बी से घी तैयार किया जा रहा था। आरोपियों को गिरफ्तार कर फैक्टरी को सील कर दिया गया है। फरार शल्लो और शोहिल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
नकली घी बनाने की फैक्टरी पर सील लगाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
छलेसर कट्टी खाने से लाते थे जानवरों की चर्बी
पुलिस के मुताबिक नकली घी बनाने की फैक्टरी चला रहे चांद बाबू ने पूछताछ में बताया कि वह छलेसर के कट्टी खाने से जानवरों के सींग और चर्बी टेंपो से रात में मंगाता था। सींग, खुर और चर्बी को भट्ठी पर पिघलाकर घी तैयार करते थे। यहां से फिरोजाबाद और सिकंदराराऊ के व्यापारी उनसे माल ले जाते थे।
विज्ञापन
6 of 7
नकली घी बनाने के आरोप में पकड़े चार लोग
- फोटो : अमर उजाला
23 रुपये किलो में होता है तैयार, 200 में बिकता है
आरोपी चांद बाबू ने पुलिस को बताया कि छलेसर कट्टी खाने से चर्बी 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदता है। घी तैयार करने में कुल 23 रुपये प्रति किलोग्राम का खर्च आता है। जिसे वह व्यापारियों को 60 रुपये प्रति किलोग्राम बेचता है। यही घी व्यापारी डालडा में मिलाकर 200 प्रति किलोग्राम तक में बेचते हैं।
नकली घी बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद का घी और शाहगंज का व्यापारी ले जाता है हड्डी
आरोपी चांद ने बताया की वह घी के साथ जानवरों की हड्डी का भी कारोबार करता है। चर्बी से बना घी फिरोजाबाद और सिकंदराराऊ के व्यापारी ले जाते हैं, तो हड्डी को आगरा शाहगंज का एक व्यापारी उससे खरीद कर ले जाता है। चांद हड्डी बगल में चल रहे कट्टी खाने और कई दूसरी जगहों से खरीदकर बेचता था।