फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बैंक डकैती: दहशत के वो 15 मिनट... वारदात से सहमे बैंक कर्मियों ने बताई आंखों देखी

Wed, 16 Dec 2020 10:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 9
आगरा में इंडियन ओवरसीज बैंक लूट: आगरा बैंक डकैती: वारदात से सहमी बैंक मैनेजर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ग्वालियर हाईवे पर रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में मंगलवार को 56.94 लाख रुपये का डाका डालने वाले बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। उनके हाथों में चाकू और तमंचे थे। इनमें दो बदमाश बैंक कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जाते समय भी यही बोलकर गए किसी को बताया तो जान से मार देंगे। 15 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद बैंक के अफसरों और कर्मचारियों के चेहरों पर दहशत साफ दिखाई दी।  
विज्ञापन

2 of 9
बैंक मैनेजर से जानकारी लेते एडीजी अजय आनंद - फोटो : अमर उजाला
इंडियन ओवरसीज बैंक में मैनेजर अनीता मीणा, डिप्टी मैनेजर विवेक यादव, कैशियर प्रशांकी बघेल, क्लर्क शशांक वीरेश और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुनीत कुमार हैं। बैंक के डिप्टी मैनेजर विवेक यादव ने बताया कि चार बजे ग्राहकों का प्रवेश बंद कर दिया जाता है। बैंक में कलेक्शन का कार्य किया जाता है। इसके बाद एटीएम से निकाले गए कैश की जानकारी वो लेते हैं। पुनीत मुख्य शाखा में क्लीयरेंस कराकर आता है। वह रोजाना चाय के लिए दूध लेने चला जाता है। बैंक में कोई सुरक्षाकर्मी नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 9
बैंक के बाहर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी मैनेजर विवेक यादव ने बताया कि शाम 4:50 बजे उन्होंने एटीएम में जाने के लिए बैंक का शटर खोला। गेट के पास दो लोग खड़े हुए थे। उनमें से एक ने उनके पेट पर चाकू लगा दिया। इसके बाद दोनों उन्हें खींचकर अंदर की तरफ ले आए। पीछे से दो और बदमाश दनदनाते हुए अंदर आ गए। सभी ने मास्क, मंकी कैप, हेलमेट, ग्लब्स के साथ जैकेट पहन रखी थीं। एक बदमाश ने कैश काउंटर पर जाकर कैशियर तो दूसरे ने मैनेजर पर तमंचा तान दिया। बदमाशों को देखकर दोनों घबरा गईं। बाकी दो बदमाशों ने विवेक के साथ ही शशांक पर भी चाकू लगा दिया। बदमाश कर्मचारियों को एक साथ पीछे की तरफ स्ट्रांग रूम के बगल में ले आए। यहां से स्टोर में ले गए। तलाशी लेकर मोबाइल निकालकर एक तरफ फेंक दिए। 

4 of 9
आगरा बैंक डकैती कांड: कर्मचारियों से जानकारी लेते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
विवेक यादव ने बताया कि बदमाश चारों को स्टोर रूम में ले आए। कैश के बारे में पूछने लगे। इस पर विवेक ने कहा कि काउंटर पर रखा है। बदमाशों ने कहा कि इसके अलावा कैश कहां रहता है? उन्होंने कहा कि अंदर है। इस पर दो बदमाश विवेक को धमकी देने लगे। उनकी गर्दन पर चाकू लगाकर कहा कि मरना नहीं है तो खोल दे इसको। अभी खोल दें। नहीं तो मर जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 9
आगरा बैंक डकैती कांड: घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
स्ट्रांग रूम दो चाबियों से खुलता है। एक चाबी टेबल पर रखी थी, जबकि दूसरी कैश काउंटर पर थीं। दोनों चाबियों को लेने के बाद विवेक ने गेट खोल दिया। दूसरे बदमाश ने बैंक में ही रखे विवेक के बैग में स्ट्रांग रूम के अंदर से 500 रुपये के नोट की तीन गड्डी और दस रुपये के सिक्के रख लिए। 20 और 50 के नाए नोट की गड्डी छोड़ दीं। इसके बाद कैश काउंटर से तकरीबन 41 लाख रुपये बैग में भर लिए। 
विज्ञापन

6 of 9
आगरा बैंक डकैती कांड: वारदात से सहमी बैंक मैनेजर - फोटो : अमर उजाला
मैनेजर बोलीं-पैनिक बटन दबाती तो मुझे शूट कर देते
बैंक की मैनेजर अनीता मीणा ने पुलिस को बताया कि  बदमाशों ने हैंड्सअप बोलकर पूरे स्टाफ के  हाथ खड़े करा दिए थे। चाकू और तमंचे तान रखे थे। बैंक में पैनिक बटन है, उसे दबाने की सोच रही थी लेकिन बदमाश तमंचा ताने खड़ा था। अगर उसे दबाती तो वह शूट कर देता।
विज्ञापन

7 of 9
आगरा बैंक डकैती कांड: वारदात से सहमा बैंक स्टाफ - फोटो : अमर उजाला
विवेक यादव ने बैग ले जाने का विरोध किया। इस पर उनकी तरफ एक बदमाश चाकू लेकर दौड़ा। कहने लगा कि यह ज्यादा बोल रहा है। इसको मार देते हैं। मगर, दूसरे बदमाश ने उसे रोक लिया। कहा कि अब कुछ नहीं बोल रहा है। इस पर छोड़ दिया। कैश भरने के बाद बदमाशों ने मैनेजर और कर्मचारियों को वाश रूम में बंद कर दिया। तभी पुनीत भी बाहर से आ गया। उसे देखकर बदमाश हड़बड़ा गए। पुनीत की तरफ दो बदमाश दौड़ पड़े। उन्होंने पुनीत को पकड़ लिया। उसके विरोध करने पर पिटाई लगा दी। बाद में उसे भी खींचकर वॉशरूम में बंद कर दिया। इस दौरान उसका मोबाइल निकाल ले गए। मैनेजर के गले की सोने की चेन भी खींच ली। गेट बंद करके बदमाश भाग गए। 

8 of 9
इसी बैंक में हुई लूट - फोटो : अमर उजाला
सदर क्षेत्र की रहने वाली सरोज देवी बदमाशों के जाने के पांच मिनट बाद बैंक में आईं थीं। उन्हें अपने लोन के बारे पूछताछ करनी थी। मगर, बैंक में कोई नहीं था। वो घबरा गईं। उधर, कर्मचारी वाश रूम का गेट खटखटा रहे थे। इस पर सरोज देवी ने गेट खोल दिया। गेट खुलने पर कर्मचारी बाहर आए। मगर, तब तक बदमाश जा चुके थे। बदमाशों ने पूरी वारदात को 15 मिनट में अंजाम दिया। 
विज्ञापन

9 of 9
बैंक के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा - फोटो : अमर उजाला
एक सीसीटीवी कैमरे में आए 
बदमाश बैंक से 50 मीटर दूर ग्वालियर रोड की तरफ गए। बाइक पर बैठकर भाग गए। इससे आशंका है कि बदमाशों के कुछ साथी बाहर भी खड़े थे। वह बाइक लेकर इंतजार कर रहे होंगे। बैंक के बाहर एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश ग्वालियर की तरफ बाइक से जाते नजर आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें