अमेरिका की एडवांस टीम और आगरा पुलिस के अफसरों के बीच तालमेल के लिए बुधवार या बृहस्पतिवार को बैठक हो सकती है। आगरा पुलिस ने सुरक्षा का ब्लू प्रिंट अमेरिका के अफसरों के साथ साझा किया है। अमेरिका के अफसरों ने यह जानकारी दे दी है कि ट्रंप की सुरक्षा का पहला घेरा उनका ही होगा।
विज्ञापन
2 of 7
donald trupm's car(the beast)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार ‘द बीस्ट’ विशेष विमान से आगरा पहुंच गई है। ट्रंप इसी कार से खेरिया एयरपोर्ट से ताज का दीदार करने के लिए जाएंगे। यह कार बम, केमिकल, न्यूक्लियर अटैक प्रूफ है। इस कार का हर हिस्सा खास है, जो जरूरत और समय के अनुसार अपनी भूमिका निभाता है। यह कार कम से कम 14 कारों के काफिले की बीचोंबीच चलती है। अमेरिकी अफसरों की गाड़ियां भी मालवाहक विमान से आगरा लाई गई हैं।
विज्ञापन
3 of 7
ट्रंप की सुरक्षा टीम
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एयर फोर्स वन विमान से आएंगे। उनके साथ दो और विमान आएंगे। इनमें अमेरिकी सुरक्षा के अधिकारी होंगे। ट्रंप के आने से पहले ही खेरिया से ताजमहल का पूरा रूट अमेरिका का बम डिस्पोजल स्क्वैड स्कैन करेगा।
4 of 7
अमेरिकी एजेंसी का एक दल
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी और भारतीय खुफिया एजेंसियों के जासूस पूरे शहर में फैल गए हैं। कई जगह स्पाई कैमरे भी लगाए गए हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसी का एक दल सोमवार की रात आगरा आया था। यह वापस नहीं गया है। दिल्ली से भी खुफिया एजेंसियों की टीमें आई थीं। यह भी शहर में ही है।
विज्ञापन
5 of 7
शाहजहां-मुमताज की संगमरमरी कब्र
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की एडवांस टीम मंगलवार दोपहर को विशेष विमान से खेरिया एयरपोर्ट पहुंची। स्पाई कैमरे, मोबाइल जैमर और आटिर्फिशियल इंटेलिजेंस के उपकरणों से लैस इस टीम ने खेरिया से ताज तक केरूट का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारी वीडियोग्राफी करते रहे। ताज के अंदर मुख्य मकबरे में कब्र तक गए। आगरा पुलिस के अफसरों के साथ इनकी बुधवार या बृहस्पतिवार में मीटिंग होगी। इसमें ये अपनी जानकारी साझा करेंगे।
विज्ञापन
6 of 7
कमजोर घोषित रेलवे पुल
- फोटो : अमर उजाला
कमजोर पुल पर दिन भर चला मरम्मत का काम
प्रशासन के अफसरों को चिंता इसी बात की है कि ईदगाह के पुल को कैसे ठीक किया जाए। लोक निर्माण विभाग ने इसे कमजोर घोषित कर रखा है। इसी से होकर ट्रंप का काफिला गुजरेगा। एडवांस टीम आ चुकी है। वह कभी भी इस पुल के बारे में अधिकारियों से जानकारी ले सकती है। ऐसे में अफसर इस पुल की कमजोरियों को छिपाने में लगे हैं। इसके लिए पुल की दरारें भरी जा रही हैं। मंगलवार को दिन भर यही काम चला। पुल की रंगाई पुताई भी कराई गई है। पुल की रेलिंग को भी रंग दिया गया है।
ट्रंप के लिए संवारी जा रही एडीए की बैटरी बस
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ताजमहल यात्रा के लिए आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए)वीवीआईपी बैटरी बस को संवार रहा है। एडीए ने बैटरी बस के अंदर के इंटीरियर और सोफों के कवर बदलने का काम शुरू कराया है। ताजमहल जाने वाले वीवीआईपी इसी बैटरी बस से अंदर तक पहुंचते हैं। ऐसे में वर्कशॉप में बैटरी बस की सुरक्षा भी की गई है। वर्कशॉप के अंदर अब किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ताज के अंदर किस वाहन से जाएंगे, लेकिन एडीए ने बैटरी बस की मरम्मत, सफाई और सजाने, संवारने का काम शुरू कर दिया है।