फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Namastey Trump: खेरिया से ताज तक एक हजार होर्डिंग पर ट्रंप-मोदी की दोस्ती के संदेश

Mon, 24 Feb 2020 06:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
होर्डिंग पर मोदी-ट्रंप की तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में आगरा के खेरिया हवाई अड्डे से ताजमहल तक के 15 किमी. क्षेत्र में एक हजार होर्डिंग लगाए गए। प्रत्येक में मोदी और ट्रंप की दोस्ती बयां कर रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 6
होर्डिंग पर ट्रंप-मेलानिया और मोदी की तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
60 फीसदी होर्डिंग में ट्रंप और मोदी हैं, 40 फीसदी में इनके अलावा मेलानिया भी हैं। एक होर्डिंग पर संदेश है, दो महान देश... एक बेमिसाल दोस्ती। ताजमहल के पास के होर्डिंग में आगरा आने के लिए ट्रंप का आभार है।
विज्ञापन

3 of 6
ट्रंप के स्वागत में लगे होर्डिंग - फोटो : Amar Ujala
ट्रंप के रास्ते पर पड़ने वाली जर्जर इमारतों को ढंकने के लिए सबसे बड़े होर्डिंग लगाए गए। खंभों पर छोटे हैं। सभी होर्डिंग पर अतिथि देवो भव: का संदेश है। 

4 of 6
ट्रंप और मोदी के कट आउट - फोटो : Amar Ujala
ताज के पास कटआउट भी लगे। मोदी और ट्रंप दोनों के कटआउट एक आकार के थे। दीवारों पर पेटिंग बनी है। इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें भी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ट्रंप के स्वागत में लगे होर्डिंग - फोटो : Amar Ujala
प्रशासन ने नालों और टूटी रेलिंग को भी होर्डिंग से ढंक दिया है। जहां होर्डिंग छोटे पड़े, वहां हरे पर्दे लगवा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रंप के स्वागत में लगे होर्डिंग - फोटो : Amar Ujala
ये प्रमुख संदेश
- सबसे पुराने लोकतंत्र का सबसे बड़े लोकतंत्र से मिलन
- सबसे पुराना शहर काशी आपका अभिवादन करता है।
- ताज की नगरी आगरा आपकी अभिनंदन करती है।
- कला और संस्कृति की धरती पर आपका स्वागत है।
- राम और कृष्ण की पावन भूमि पर आपका अभिनंदन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें