आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम हत्याकांड की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मगर, एक साल बाद भी डॉ. योगिता के हाथों में मिले बालों के नमूनों की डीएनए रिपोर्ट विधि विज्ञान प्रयोगशाला से कोर्ट में पेश नहीं की गई है। इस संबंध में डॉ. योगिता के पिता डॉ. अंबेश कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इस पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने देरी पर नाराजगी जाहिर की। प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी और विधि विज्ञान प्रयोगशाला के संयुक्त निदेशक से जबाव मांगा है। रिपोर्ट को लेकर शपथ पत्र भी दाखिल करने के आदेश किए हैं।