आगरा के रहने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर को एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में डेब्यू का मौका मिल सकता है। दीपक इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2018 से ही गेंदबाजी में लय पकड़ रखी है।
विज्ञापन
तस्वीरें: एशिया कप में दिखेगा स्विंग का जादू, दीपक चाहर को मिल सकता है डेब्यू का मौका
2 of 6
तेज गेंदबाज दीपक चाहर
दीपक की गेंदबाजी में रफ्तार भी है। स्विंग भी जबरदस्त है। एशिया कप के मैच धीमी पिचों पर हो रहे हैं। ऐसे में दीपक को मौका मिलने की संभावना अधिक है। हालांकि अंतिम 11 में स्थान पाने के लिए उनके और खलील के बीच मुकाबला रहेगा।
विज्ञापन
तस्वीरें: एशिया कप में दिखेगा स्विंग का जादू, दीपक चाहर को मिल सकता है डेब्यू का मौका
3 of 6
क्रिकेटर दीपक चाहर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में भुवी या बुमराह में से किसी एक को आराम दिया गया तो दीपक को मौका मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। ताजनगरी के लोग तो यही चाहते हैं कि दीपक हर मैच खेलें। खासतौर से पाक के खिलाफ जरूर।
तस्वीरें: एशिया कप में दिखेगा स्विंग का जादू, दीपक चाहर को मिल सकता है डेब्यू का मौका
4 of 6
deepak chahar
दीपक चाहर यहां चाहर एकेडमी में प्रैक्टिस करते हैं, उनके चचेरे भाई राहुल चाहर भी क्रिकेटर हैं। वो आईपीएल के खिलाड़ी हैं। राजस्थान रणजी में दीपक के साथ ही हैं। दीपक की ताकत उनकी स्विंग गेंदबाजी है। उनकी खूबी यह है कि वह लाइन से भटकते नहीं हैं। लेंथ भी पहली गेंद से ही पकड़ लेते हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: एशिया कप में दिखेगा स्विंग का जादू, दीपक चाहर को मिल सकता है डेब्यू का मौका
5 of 6
deepak chahar
इस बार आईपीएल में उन्होंने शानदार खेल दिखाया। इसके बाद इंडिया ए के लिए इंग्लैंड में शानदार गेंदबाजी की। इसके बाद टीम इंडिया में टी-20 के लिए जगह बनाई। टी-20 में इग्लैंड के खिलाफ डेब्यू मैच खेला। इसमें दीपक ने एक विकेट लिया।
तस्वीरें: एशिया कप में दिखेगा स्विंग का जादू, दीपक चाहर को मिल सकता है डेब्यू का मौका
6 of 6
deepak chahar cricketer
दीपक चाहर को हार्दिक पंड्या की जगह टीम में शामिल किया गया है। सुनील गावस्कर ने कमेंटरी करते हुए उनकी गेंदबाजी की तारीफ की। महेंद्र सिंह धोनी तो कई बार तारीफ कर चुके हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आज उनको मौका मिलता है या नहीं।